न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशी दौरे पर रवाना PM मोदी, 3 दिन में 3 यूरोपीय देशों की करेंगे यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साल के पहले विदेश दौरे के लिए सोमवार रात दिल्ली से रवाना हो गए। पीएम मोदी 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। आज 2 मई को सबसे पहले वे जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात कर बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 May 2022 8:35:58

विदेशी दौरे पर रवाना PM मोदी, 3 दिन में 3 यूरोपीय देशों की करेंगे यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साल के पहले विदेश दौरे के लिए सोमवार रात दिल्ली से रवाना हो गए। पीएम मोदी 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे। आज 2 मई को सबसे पहले वे जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात कर बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 3 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में वापसी के दौरान पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

तीन देशों की यात्रा पर निकलने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोप कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा, 'मैं अपने यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का इरादा रखता हूं, जो भारत की शांति और समृद्धि में महत्वपूर्ण साथी हैं।'

PMO से जारी प्रेस रिलीज में पीएम की इस विजिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले आज जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचेंगे। यहां पर वो जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) में शामिल होंगे।

पीएम मोदी के हवाले से कहा गया है कि 2021 में भारत-जर्मनी डिप्लोमैटिक रिश्तों को 70 साल पूरे हो गए हैं, साथ ही हम साल 2000 से ही स्ट्रैटेजिक पार्टनर भी हैं। मैं चांसलर स्कोल्ज के साथ रणनीतिक, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा करूंगा। जर्मन चांसलर और मैं हमारे उद्योग सहयोग के लिए एक बिजनेस राउंडटेबल मीटिंग को भी संबोधित करेंगे।

यूरोप महाद्वीप भारतीय मूल के 10 लाख से ज्यादा लोगों का घर है। इनकी एक बड़ी संख्या जर्मनी में रहती है। पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 3 मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। यहां पर वो 3 और 4 मई को प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ एक बाइलेटरल कार्यक्रम और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी चार और नॉर्डिक देश के नेताओं से मिलेंगे। नॉर्डिक रीजन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।

नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिल और रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। यह यात्रा नॉर्डिक देशों के साथ बहुआयामी सहयोग को बढ़ाने में मदद करेगी।

वापसी के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और दोबारा चुनाव जीतने की बधाई देंगे। इसके साथ ही इंडो-फ्रांस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अगले चरण के बारे में चर्चा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका