न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी की तारीफ में बोले पीएम मोदी - कड़ी मेहनत कर रहे, आज यूपी में कानून का राज है

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य तौर पर पांच बिन्दुओं पर किये गये कार्यों के लिए योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 2:59:55

CM योगी की तारीफ में बोले पीएम मोदी -  कड़ी मेहनत कर रहे, आज यूपी में कानून का राज है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)आज गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्रीय वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में पहुंचकर पीएम मोदी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य तौर पर पांच बिन्दुओं पर किये गये कार्यों के लिए योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ

कोरोना की दूसरी लहर में योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया। इसे रोकने में बहुत सार्थक काम किये गये। वर्ना पहले के दौर में दिमागी बुखार जैसी बीमारियां बहुत विकराल हो जाती थी। यूपी की आबादी दुनियां के कई देशों के बराबर है। इसलिए यूपी के कोरोना से निपटने के प्रयास उल्लेखनीय हैं। आज यूपी सबसे ज्यादा कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। चार सालों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या चार गुणा हो गयी है। 550 ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास

दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक आत्मनिर्भर भारत से जुड़ रहे हैं। इसमें भी यूपी बड़े बड़े निवेशक आ रहे हैं। पहले व्यापार करना मुश्किल माना जाता है लेकिन, आज यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है। इसका मुख्य कारण है योगी जी की सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, सड़क, रेल और हाईवे कनेक्टिविटी में आये अभूतपूर्व सुधार से यहां का जीवन तो आसान हो रहा है। कारोबार करने में भी सुविधा हो रही है। यूपी के कोने-कोने को चौड़ी और आधुनिक सड़कों से जोड़ने का काम यहां तेजी से चल रहा है। डिफेंस कॉरीडोर, गंगा एक्सप्रेसवे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस से तेजी मिलेगी।

कड़ी मेहनत करते है मुख्यमंत्री

यूपी में हो रहे विकास कार्यों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि मैं कई बार सोचता हूं कि किन कार्यों की चर्चा करूं और किन कार्यों की चर्चा छोड़ दूं। ये सब योगी जी के नेतृत्व और यूपी सरकार की कार्य निष्ठा का कमाल है। ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनायें नहीं आती थीं, पैसा नहीं भेजा जाता था। 2014 में हमें सेवा करने का मौका मिला।

दिल्ली से तब भी तेज प्रयास होते थे लेकिन, तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खुद कड़ी मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग तो देखते ही हैं कि कैसे योगी जी लगातार एक एक विकास योजना की समीक्षा करते हैं। खुद उर्जा लगाकार कामों को गति देते हैं। ऐसी ही मेहनत ये पूरे प्रदेश के लिए करते हैं। हर एक जिले में खुद जाते हैं। हर एक काम में खुद लगते हैं। यही वजह है कि इससे आधुनिक यूपी बनाने में तेजी मिली है।

कानून व्यवस्था बेहद दुरुस्त

सीएम योगी आदित्यनाथ आधुनिक यूपी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, यूपी में आज कानून का राज है। ‘माफिया राज’ और आतंकवाद पर काबू पा लिया गया है। आज महिलाओं पर नजर रखने वाले अपराधी जानते हैं कि वे कानून से नहीं छिप पाएंगे।

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से छुटकारा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इसीलिए आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। इसीलिए आज यूपी में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-करोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल