न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM Modi's oath-taking ceremony: हाई अलर्ट पर राष्ट्रीय राजधानी, 3 लेयर की सुरक्षा, समारोह में इन देशों के नेता हो सकते हैं शामिल

दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार 9 जून, 2014 को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 3:42:19

PM Modi's oath-taking ceremony: हाई अलर्ट पर राष्ट्रीय राजधानी, 3 लेयर की सुरक्षा, समारोह में इन देशों के नेता हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार 9 जून, 2014 को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी। NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी। शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटलों को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के सदस्य देशों की गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किए जाने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी ‘हाई अलर्ट’ पर रहेगी। समारोह के दिन दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन एवं विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे। शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली में थ्री टियर सिक्योरिटी (तीन लेयर की) रहेगी।

भारत ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू , भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया है। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। दहल रविवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार (7 जून) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर एनडीए घटक दल के सभी नेताओं ने अपनी सहमति जताई।

इसके बाद मोदी ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को 9 जून को सरकार बनाने का न्योता दिया। रविवार की शाम सवा सात बजे मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को 292 सीटें जबकि INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। इसमें से भाजपा को 240 और कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें