न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसी तैयारी थी, सेना ने वैसा ही कर दिखाया – पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद PM मोदी का पहला बयान

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पीएम मोदी बोले- सेना ने बिना गलती के ऑपरेशन अंजाम दिया, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 2:09:36

जैसी तैयारी थी, सेना ने वैसा ही कर दिखाया – पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद PM  मोदी का पहला बयान

रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर देशभर में उत्साह की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की पूरी जानकारी अपने मंत्रिमंडल के साथ साझा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप बिना किसी चूक के कार्य को अंजाम दिया। यह देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सेना की वीरता की सराहना की। इसके बाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट को ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट के सभी सदस्यों ने मेज़ थपथपाकर भारतीय सेना को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी शांत और गंभीर भाव में बोले, “यह करना ही था। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। हमें अपनी सेना पर गर्व है।”

100 आतंकियों के मारे जाने का दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर नौ आतंकवादी अड्डों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का मुरीदके स्थित मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित लॉन्चिंग पैड जैसे ठिकाने शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में लगभग 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

महज 25 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन

पाकिस्तान के खिलाफ की गई इस निर्णायक कार्रवाई को लेकर आज रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस ब्रीफिंग में मौजूद भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 6 और 7 मई की दरम्यानी रात 1:05 बजे से करीब 1:30 बजे तक भारतीय सेना ने पाकिस्तान में यह ऑपरेशन चलाया।

पहलगाम हमला: 22 अप्रैल को मचाई थी हैवानियत

भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया है। उस दिन आतंकवादियों ने 26 निहत्थे नागरिकों को, उनके परिवारजनों के सामने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। मारे गए लोगों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब