न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा आभारी रहेंगी..., कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने यूं जताया दुख

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमात बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 1:25:56

भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा आभारी रहेंगी..., कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने यूं जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीति जगत से लेकर पूरा देश शोक में डूब गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमात बड़े नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं शब्दों से परे दुखी हूं। कल्याण सिंह जी… राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’

अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख

अमित शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये। उन्होंने कहा, 'जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरला ही मिलता है। बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया। राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण जीवन को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनके निधन से देश व समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है। ये देश व आने वाली पीढ़ियाँ उनके वृहत योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां