न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Modi Cabinet Expansion 2021: आज शाम 6 बजे 43 नए मंत्री लेंगे शपथ, इनमें से 24 के नाम तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 1:49:08

Modi Cabinet Expansion 2021: आज शाम 6 बजे 43 नए मंत्री लेंगे शपथ, इनमें से 24 के नाम तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नए बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाना तय हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा और श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।

मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं। इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में वक्त 53 मंत्री हैं, संभावना है कि नए विस्तार के बाद इसकी संख्या बढ़कर 81 हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह से ही उन नेताओं और मंत्रियों का आना जाना जारी है, जिन्‍हें आज कैबिनेट में जगह मिल सकती है। खबर है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी संभावित मंत्रियों से बात कर रहे हैं। पीएम मोदी सभी मंत्रियों से बात कर उन्‍हें आगे की रणनीति समझाएंगे और बेहतर काम करने का मंत्र भी देंगे।

इनका हुआ नाम फाइनल

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे

खबर है कि नए मंत्रियों के साथ ही कुछ कैबिनेट मंत्रियों के पिछले काम को देखते हुए प्रमोट किया जा सकता है। जिन मंत्रियों को प्रमोट करने की बात चल रही है, उनमें अनुराग ठाकुर, जी। किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला का नाम शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल