न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूड 122 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें दाम

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और पेट्रोल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 May 2022 8:38:23

क्रूड 122 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें दाम

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और पेट्रोल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹ 79.74 लीटर है। जबकि, आज भी देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर। आपको बता दे, मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 122 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर गया। जिसकी वजह से सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों पर तेल के दाम बढ़ाने का दबाव है। वहीं आज पेट्रोलियम डीलर्स 24 राज्यों के लगभग 70,000 पेट्रोल पंप कल यानी मंगलवार 31 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) से पेट्रोल और डीजल नहीं खरीदेंगे।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में यह है भाव

- नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
- रांची में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 94.65 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
- अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर
- आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां पंप विरोध प्रदर्शन करेंगे और ईंधन की खरीद से परहेज करेंगे।

उत्तर बंगाल डीलर्स एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के डीलरों ने भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 400 पेट्रोल पंप मंगलवार को ईंधन नहीं खरीदेंगे, जबकि 6,500 पंप महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले रिलायंस बीपी ने कहा था कि पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर रहने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। Indian Oil के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल