न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें सस्ता हुआ या महंगा

भारतीय तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) 24 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार (21 मई) को वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती के बाद से तेल सस्ता हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 May 2022 9:57:22

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें सस्ता हुआ या महंगा

भारतीय तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) 24 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार (21 मई) को वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती के बाद से तेल सस्ता हुआ है। IOCL, के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राष्ट्रीय बाजार में 21 मई से पेट्रोल और डीजल का भाव स्थिर है। केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद राज्यों ने टैक्स में राहत देनी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही तेल की कीमतों पर एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। केरल और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र ने पेट्रोल पर 2.08 रुपये और डीजल पर 1.44 रुपये वैट कम कर दिया है। राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.48 रुपए लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये लीटर वैट कम किया है। जबकि केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये टैक्स कम किया है।

प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

शहर का नाम - पेट्रोल रुपये प्रति लीटर - डीजल रुपये प्रति लीटर

पोर्ट ब्‍लेयर - 84.10 - 79.74
गुरुग्राम - 97.18 - 90.05
रांची - 99.84 - 94.65
जयपुर - 108.48 - 93.72
चंडीगढ़ - 96.20 - 84.26
नोएडा - 96.57 - 89.96
पटना - 107.24 - 94.04
अमृतसर - 96.60 - 86.96
भोपाल - 108.65 - 93.90

रोजाना अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल