न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े दिनों के बाद आज मिली राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या है दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी से आज घरेलू तेल कंपनियों ने बड़े दिनों बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 8:42:41

बड़े दिनों के बाद आज मिली राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या है दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी से आज घरेलू तेल कंपनियों ने बड़े दिनों बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे की कमी की गई है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.99 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 81.30 रुपये लीटर पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 15 दिन में 10% गिर चुका है। यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर के चलते वहां ईंधन की मांग घटने की संभावना है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचई से गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं।

बता दे, पिछले महीने लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी जिससे लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे थे। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है।

जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 90.99 रुपये और डीजल 81.30 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 97.40 रुपये और डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 91.18 रुपये और डीजल 84.18 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 92.95 रुपये और डीजल 86.29 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 89.24 रुपये और डीजल 81.76 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 94.04 रुपये और डीजल 86.21 रुपये प्रति लीटर है
- भोपाल में पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 89.58 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.56 रुपये और डीजल 81.00 रुपये प्रति लीटर है
- पटना में पेट्रोल 93.31 रुपये और डीजल 86.55 रुपये प्रति लीटर है
- लखनऊ में पेट्रोल 89.18 रुपये और डीजल 81.70 रुपये प्रति लीटर है

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

घरे बैठे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी