न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Price Today: 15 दिन में ₹9.20 प्रति लीटर महंगा हो गया पेट्रोल, जानें आज कितने बढ़े दाम

15 दिन में सिर्फ दो दिन 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 2 हफ्ते में अब तक पेट्रोल 9.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 8:44:54

Petrol-Diesel Price Today: 15 दिन में ₹9.20 प्रति लीटर महंगा हो गया पेट्रोल, जानें आज कितने बढ़े दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत भले ही 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब हो लेकिन, भारतीय मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 मार्च से जो बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ वो अभी भी जारी है। 15 दिन में सिर्फ दो दिन 24 मार्च और 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 2 हफ्ते में अब तक पेट्रोल 9.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

भारतीय तेल कंपनियों ने आज 5 अप्रैल को फिर पेट्रोल-डीजल (Diesel) कीमतों में बढ़ोतरी की है। (Fuel Price) में आज पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में (Petrol Price) 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके साथ अब राजधानी में पेट्रोल 104.61 रुपये जबकि डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में अब पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीज़ल के दाम शतक पार पहुंच गए हैं। डीजल की कीमत में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब डीज़ल ₹100.34 प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक, पेट्रोल अब ₹117.27 प्रति लीटर पहुंच गया है।

किस दिन कितने बढ़े दाम?

22 मार्च- 80 पैसे
23 मार्च- 80 पैसे
25 मार्च- 80 पैसे
26 मार्च- 80 पैसे
27 मार्च- 50 पैसे
28 मार्च- 30 पैसे
29 मार्च- 80 पैसे
30 मार्च- 80 पैसे
31 मार्च- 80 पैसे
02 अप्रैल- 80 पैसे
03 अप्रैल- 80 पैसे
04 अप्रैल- 40 पैसे
05 अप्रैल- 80 पैसे

रोजाना अपडेट होती हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल