न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 राज्यों में वोटिंग खत्म, क्रूड भी 140 डॉलर पर पहुंचा, 20-25 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल-डीजल पर 15-20 रुपए प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। क्रूड के दाम लगातार बढ़ने से कंपनियों का घाटा भी लगातार बढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Mar 2022 9:35:20

5 राज्यों में वोटिंग खत्म, क्रूड भी 140 डॉलर पर पहुंचा, 20-25 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का खत्म होना है और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए हैं। ऐसे में पक्का है पेट्रोल-डीजल में 20-25 रुपए की बढ़ोतरी तय है। खबर है तेल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ट्रेंड यह भी कहता है कि दामों में बढ़ोतरी एक बार में न होकर, रोज थोड़ी-थोड़ी होगी। यानी आज करीब 15 रुपए दाम बढ़ा दिए जाए और फिर धीरे-धीरे कर 5-10 रुपए की बढ़ोतरी और की जाए।

एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल-डीजल पर 15-20 रुपए प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। क्रूड के दाम लगातार बढ़ने से कंपनियों का घाटा भी लगातार बढ़ रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए हैं। दिसंबर 2021 में क्रूड का औसत मूल्य 73 डॉलर के करीब था। यानी कच्चे तेल की कीमत करीब दोगुनी चुकी है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई।

भारत क्रूड ऑयल की 85% से ज्यादा आपूर्ति के लिए अन्य देशों पर निर्भर है। रूस के तेल एक्सपोर्ट का लगभग आधा- करीब 25 लाख बैरल प्रति दिन- जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड, फिनलैंड, लिथुआनिया, ग्रीस, रोमानिया और बुल्गारिया सहित यूरोपीय देशों को भेजा जाता है। हालांकि, भारत काफी कम तेल रूस से इंपोर्ट करता है। 2021 में भारत ने रूस से प्रति दिन 43,400 बैरल तेल का इंपोर्ट किया। ये भारत के तेल इंपोर्ट का केवल 1% है। रूस पर लगी पाबंदियों की वजह से भारत की तेल सप्लाई तो ज्यादा प्रभावित नहीं होगी, लेकिन क्रूड के दाम बढ़ने का सीधा असर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल