न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए लेटेस्ट रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 8:26:16

चार दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए लेटेस्ट रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ चुके है। आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। IOCL के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 80 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 89.07 रुपये में बिक रहा है। IOCL के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, कोलकाता में 107.18 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, जबकि 92.22 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है। वहीं, चौथे महानगर चेन्नई में आज 103.67 रुपये में पेट्रोल व 93.71 रुपये प्रति लीटर में डीजल बिक रहा है।

मालूम हो कि पिछले साल नवंबर महीने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। इसके बाद पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई। दो दिन तक कीमत बढ़ने के बाद तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। अब चौथे दिन तीसरी बार तेल के दाम फिर से 80 पैसे बढ़ गए हैं।

इंडियन ऑयल ने रूस से खरीदा कच्चा तेल

बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत रूस से डिस्काउंट रेट पर तेल की खरीद कर रहा है। इंडियन ऑयल ने बुधवार को कच्चे तेल की बड़ी खेप की खरीद पूरी की है। साथ ही कंपनी ने वेस्ट अफ्रीकन ऑयल को भी बड़ी मात्रा में खरीदा है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने मई के लिए रूस से 30 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद की है। जबकि 20 लाख बैरल वेस्ट अफ्रीकन ऑयल खरीदा है। कंपनी ने रूस के इस कच्चे तेल को ‘Vitol' नाम के ट्रेडर से बड़े 'डिस्काउंट' पर खरीदा है।

गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो और PNG के दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला