Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Price: 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक करें

गुरुवार को (1 अप्रैल) पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दूसरा दिन है जब इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Apr 2021 9:34:16

Petrol-Diesel Price: 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक करें

गुरुवार को (1 अप्रैल) पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दूसरा दिन है जब इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 22 और 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। बता दे, मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई। पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ और डीजल के दाम 60 पैसे घटे हैं। इससे पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। मार्च में कीमतों में कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी है। तीन हफ्तों के दौरान कच्चा तेल 10% से ज्यादा टूट चुका है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।
जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर है

- मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है

- चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल 85.88 रुपये प्रति लीटर है

- कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपये और डीजल 83.75 रुपये प्रति लीटर है

- नोएडा में पेट्रोल 88.91 रुपये और डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर है

- बैंगलूरु में पेट्रोल 93.59 रुपये और डीजल 85.75 रुपये प्रति लीटर है

- भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये और डीजल 89.13 रुपये प्रति लीटर है

- चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.14 रुपये और डीजल 80.57 रुपये प्रति लीटर है

- पटना में पेट्रोल 92.89 रुपये और डीजल 86.12 रुपये प्रति लीटर है

- लखनऊ में पेट्रोल 88.85 रुपये और डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है
घर बैठे SMS के जरिए ऐसे चेक करे

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

हर दिन बदलती हैं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका