न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol Diesel Price 19 July 2021: लगातार दूसरे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

लगातार बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 10:53:18

 Petrol Diesel Price 19 July 2021: लगातार दूसरे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

लगातार बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। देशभर में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर और मध्‍य प्रदेश के अनुपपूर में बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल का भाव 113.21 रुपये और डीजल 103.15 रुपये की दर से मिल रहा है। वहीं, अनुपपूर में आज पेट्रोल का भाव 112.78 रुपये और डीजल का भाव 101.15 रुपये प्रति लीटर पर है।

रविवार, 18 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। इसके बाद आज सोमवार, 19 जुलाई भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को बढ़ा रही है।

जुलाई में पेट्रोल 9 बार और डीजल 5 बार हुआ महंगा

जुलाई में अब तक पेट्रोल के भाव में 9 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि, डीज़ल 5 बार महंगा और एक बार सस्‍ता हो चुका है। इसके पहले जून और मई महीने में भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में 16-16 बार बढ़ोतरी हुई थी।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली - 101.84 - 89.87
मुंबई - 107.83 - 97.45
कोलकाता - 102.08 - 93.02
चेन्‍नई - 102.49 - 94.39
नोएडा - 99.02 - 90.34
बेंगलुरु - 105.25 - 95.26
हैदराबाद - 105.83 - 97.96
पटना - 104.25 - 95.51
जयपुर - 108.71 - 99.02
लखनऊ - 98.92 - 90.26
गुरुग्राम - 99.46 - 90.47
चंडीगढ़ - 97.93 - 89.50

इन 17 राज्‍यों में 100 रुपये के पार है पेट्रोल के दाम

राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर या इससे ऊपर जा चुका है।

घर बैठे चेक करे अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंग। शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल