न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol Diesel CNG Prices Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े, CNG के दामों में भी 2.50 रुपये की हुई बढ़ोतरी

भारतीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Rate) की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में आज बुधवार 6 अप्रैल को एक बार फिर इजाफा किया गया है। ईंधनों की कीमत में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 8:40:22

Petrol Diesel CNG Prices Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े, CNG के दामों में भी 2.50 रुपये की हुई बढ़ोतरी

भारतीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Rate) की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में आज बुधवार 6 अप्रैल को एक बार फिर इजाफा किया गया है। ईंधनों की कीमत में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपये लीटर से भी महंगा हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। महाराष्‍ट्र के ही एक और शहर परभनी में पेट्रोल की कीमत 122.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्‍यादा है। दिल्‍ली में अब पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 96.67 रुपये पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि अमेरिका, कनाडा समेत विकसित देशों में एक साल में पेट्रोल के दाम 50% तक बढ़े हैं। जबकि भारत में केवल 5% की बढ़ोतरी हुई है।

किस दिन कितने बढ़े दाम?

22 मार्च- 80 पैसे
23 मार्च- 80 पैसे
25 मार्च- 80 पैसे
26 मार्च- 80 पैसे
27 मार्च- 50 पैसे
28 मार्च- 30 पैसे
29 मार्च- 80 पैसे
30 मार्च- 80 पैसे
31 मार्च- 80 पैसे
02 अप्रैल- 80 पैसे
03 अप्रैल- 80 पैसे
04 अप्रैल- 40 पैसे
05 अप्रैल- 80 पैसे
06 अप्रैल- 80 पैसे

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है

रोजाना अपडेट होती हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

petrol diesel cng prices hike

5 दिन में ₹6.60 बढ़े CNG के रेट

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ CNG के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG गैस के दाम 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़त के बाद अब 66.61 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। बीते 5 दिन में सीएनजी 6.60 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।

प्रमुख शहरों में CNG के लेटेस्ट रेट

शहर का नाम - कीमत

दिल्ली - 66.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद - 69.18 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली - 73.86 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम - 74.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी - 77.07 रुपये प्रति किलो
करनाल, कैथल - 75.27 रुपये प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर - 78.40 रुपये प्रति किलो
अजमेर, पाली, राजसमंद - 76.89 रुपये प्रति किलो

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर