न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघालय: उग्रवादी के एनकाउंटर पर भड़की हिंसा, मुख्यमंत्री के घर फेंके गए पेट्रोल बम; शिलॉन्ग में लगा दो दिन का कर्फ्यू

मेघालय में पुलिस मुठभेड़ में उग्रवादी की मौत के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के घर पेट्रोल बम फेंके गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 9:38:25

मेघालय: उग्रवादी के एनकाउंटर पर भड़की हिंसा, मुख्यमंत्री के घर फेंके गए पेट्रोल बम; शिलॉन्ग में लगा दो दिन का कर्फ्यू

मेघालय में पुलिस मुठभेड़ में उग्रवादी की मौत के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के घर पेट्रोल बम फेंके गए हैं। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त मुख्यमंत्री आवास खाली थी। असम के एक वाहन पर भी हमला किया गया है, इसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। दरअसल, 13 अगस्त को चेस्टरफील्ड थांगखियु नाम के उग्रवादी ने समर्पण कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार दिया। पुलिस का कहना था कि 2018 में ब्लास्ट की साजिश इसी उग्रवादी ने रची थी। थांगखियु का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसी के बाद हिंसा शुरू हो गई। हिंसा के बाद पुलिस ने एडवाजयरी भी जारी की है। अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे हालात और ज्यादा भड़कें।

एनकाउंटर के विरोध में गृहमंत्री का इस्तीफा

इस बीच मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने एनकाउंटर के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौप दिया है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि थांगखियु के घर पुलिस ने छापा मारा और उसके बाद एनकाउंटर में उसे मार दिया। इस दौरान पुलिस ने अपने उसूलों की सीमा लांघ दी। इस घटना से मैं आश्चर्यचकित हूं। इस घटना की स्वतंत्र और न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

शिलॉन्ग में 2 दिन का कर्फ्यू

शिलॉन्ग में 2 दिन कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। ईस्ट, वेस्ट और साउथ खासी हिल्स और री-भोई में इंटरनेट 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल असम के लोग शिलॉन्ग न जाएं।

शिलांग के जाआव इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने मावकिनरोह पुलिस चौकी के एक पुलिस वाहन में आग लगा दी। चौकी के प्रभारी सहित वाहन पर सवार पुलिसकर्मी इस घटना में बाल-बाल बच गए। पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की उनके घर पर पुलिस छापेमारी के दौरान मौत के बाद शिलांग के कुछ हिस्सों में एक असहज शांति देखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल