न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 रुपए तक और कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है सरकार का प्लान

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए भारत अपने स्ट्रैटजिक (इमरजेंसी) पेट्रोलियम रिजर्व में से 50 लाख बैरल रिलीज करेगा। यह कदम घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिए उठाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 8:47:54

3 रुपए तक और कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है सरकार का प्लान

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए भारत अपने स्ट्रैटजिक (इमरजेंसी) पेट्रोलियम रिजर्व में से 50 लाख बैरल रिलीज करेगा। यह कदम घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिए उठाया जा रहा है। कच्चे तेल के इमरजेंसी स्टॉक को रिलीज करने का प्लान अमेरिका ने भारत, जापान समेत कुछ बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के साथ मिलकर बनाया है।

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'लिक्विड हाइड्रोकार्बन्स का प्राइस रीजनेबल और मार्केट फोर्सेज की ओर से निर्धारित होना चाहिए। तेल उत्पादक देशों की ओर से जानबूझकर तेल की सप्लाई को डिमांड के लेवल से नीचे रखा जा रहा है। इस पर भारत अपनी चिंता बार-बार व्यक्त करता रहा हैं। तेल उत्पादक देशों की कम सप्लाई से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।' बयान में यह भी कहा गया है, 'भारत अपने स्टैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल रिलीज करने पर सहमत हो गया है। इसे अमेरिका, चाइना, जापान और कोरिया सहित अन्य प्रमुख ग्लोबल एनर्जी कंज्यूमर के कंसलटेशन से रिलीज किया जाएगा।'

आपको बता दे, भारत के पास ईस्ट और वेस्ट कोस्ट की तीन लोकेशन पर लगभग 3.8 करोड़ बैरल कच्चे तेल का स्टॉक है। इसमें से 50 लाख बैरल रिलीज किया जाएगा। स्टॉक को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड को बेचा जाएगा। ये दोनों रिफाइनरी पाइपलाइन के जरिए स्ट्रैटजिक रिजर्व से जुड़ी हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि बाद में और ज्यादा स्टॉक भी रिलीज किया जा सकता है।

कीमतों में आ सकती है प्रति लीटर 2-3 रुपए की कमी

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अगर कच्चे तेल की घटती कीमतों का फायदा पेट्रोलियम कंपनियां आम लोगों को देती हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 2-3 रुपए तक की कमी हो सकती है। हालांकि अगर आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है तो कीमतों का कम होना मुश्किल हो जाएगा। कच्चा तेल अभी 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

क्रूड 70 डॉलर तक लाने की कोशिश

एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा का कहना है कि बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ाने के लिए स्ट्रैटजिक ऑयल रिजर्व को रिलीज किया जा रहा है। अमेरिका, भारत, साउथ कोरिया और जापान की कोशिश कच्चे तेल की कीमतों को 70 डॉलर प्रति बैरल पर लाने की है। चीन ने भी स्ट्रैटजिक रिजर्व से तेल रिलीज करने की तैयारी कर ली है। अगर क्रूड के दाम 70 डॉलर तक आ जाते हैं तो जाहिर तौर पर भारतीय ग्राहकों को भी पेट्रोल-डीजल और LPG की कम कीमतों के रूप में इसका फायदा मिलेगा।

कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं

सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए तेल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 109.98 रुपये प्रति लीटर और 94.14 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 101.40 रुपये और डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर तो कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर