न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली सरकार का सख्त निर्देश, कुंभ से लौटने वाले 14 दिन तक रहें 'होम क्वारंटीन'

4 अप्रैल से अब तक हरिद्वार में कुंभ का दौरा करने वाले सभी लोगों के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 8:33:20

दिल्ली सरकार का सख्त निर्देश, कुंभ से लौटने वाले 14 दिन तक रहें 'होम क्वारंटीन'

4 अप्रैल से अब तक हरिद्वार में कुंभ का दौरा करने वाले सभी लोगों के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। DDMA की ओर से राजधानी के सभी निवासियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपना विवरण अपलोड करना होगा। साथ ही ऐसे लोगों को 14 दिनों के लिए 'होम क्वारंटीन' के लिए जाने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी ने निर्देश का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दे, कुंभ में काफी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले भी सामने आए हैं। हरिद्वार के अलग-अलग अखाडों के कई साधु-संत भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिनमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाडे के महंत नरेंद्र गिरि भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश से आए निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव की कोरोना की वजह से 13 अप्रैल को मौत हो चुकी है। 5 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक कुंभ मेला क्षेत्र में 68 साधु-संत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, जो भी दिल्ली निवासी 4 अप्रैल से लेकर अभी तक कुंभ गए हैं वो अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि यह आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर www.delhi.gov.in पर अपलोड करें।

इसके अलावा 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जो भी दिल्ली निवासी कुंभ जाने वाले हैं, वो भी दिल्ली छोड़ने से पहले अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि www.delhi.gov.in पर अपलोड करें।

दिल्ली में मिले 24 हजार से ज्यादा मरीज

दिल्ली में शनिवार को 24 हजार 375 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15 हजार 414 लोग रिकवर हुए और 167 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.46 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 960 मरीजों की जान चली गई। 69 हजार 799 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म