न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्विट्जरलैंड जाने वालों की राह हुई आसान, कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

फेडरल काउंसिल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बताया कि डेल्टा जैसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न वाले मुल्कों से आने वाले टीके का पूरा कोर्स करने वाले और कोरोना रिकवर लोगों को स्विट्जरलैंड में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 4:47:31

स्विट्जरलैंड जाने वालों की राह हुई आसान, कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके लोग कर सकेंगे यात्रा

कोरोना के इस दौर में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने से कतरा रहे हैं। इसी के साथ ही कई देशों में यात्रा पर प्रतिबंध लगे गए हैं ताकि कोरोना का प्रसार होने से रोका जा सकें। इस बीच स्विट्जरलैंड जाने वालों की राह आसान हुई हैं। यहां के फेडरल काउंसिल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बताया कि डेल्टा जैसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न वाले मुल्कों से आने वाले टीके का पूरा कोर्स करने वाले और कोरोना रिकवर लोगों को स्विट्जरलैंड में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कोविड निगेटिव रिपोर्ट या फिर क्वारंटीन की जरूरत नहीं होगी। स्विस सरकार ने यह भी घोषणा की है कि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रा और आवेदन के क्षेत्रों के मामले में सहायक दस्तावेजों के रूप में कोविड सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा में और कॉन्टैक्ट क्वारंटीन के मुद्दे पर कोविड सर्टिफिकेट के अलावा अन्य वैकल्पिक सहायक दस्तावेज का भी विकल्प है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को कोरोना टेस्ट या वायरस से रिकवर होने का एक कोविड सर्टिफिकेट भी जारी किया जा सकता है। काउंसिल के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के सर्टिफिकेट एक ही एप में जमा किए जा सकते हैं।

हालांकि, वैरिएंट ऑफ कंसर्न वाले मुल्कों से आने वाले लोगों को तभी देश में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जब ये पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि वैक्सीनेशन पूरी सुरक्षा प्रदान करती है। फेडरल काउंसिल ने कहा कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है और वे कोरोना से रिकवर नहीं हुए हैं ऐसे लोगों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और क्वारंटीन में जाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत

बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए

आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात

CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान