न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन..., FasTAG से लेकर वॉलेट तक अब ग्राहकों को नहीं मिलेंगी ये सर्विसेस

RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बुधवार को ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) को तगड़ा झटका दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 6:56:10

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन..., FasTAG से लेकर वॉलेट तक अब ग्राहकों को नहीं मिलेंगी ये सर्विसेस

RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बुधवार को ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, RBI ने डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) पर नया कस्टमर जोड़ने पर रोक लगा दी है। RBI ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि पेटीएम पेमेंट के किसी भी कस्टमर के अकाउंट में अभी कोई डिपॉजिट या फिर क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा।

RBI ने बताया है कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) ने बैंक के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है। दरअसल, मार्च 2022 में केंद्रीय बैंक ने PPBL को नए कस्टमर्स जोड़ने से मना किया था। बैंक ने PPBL से नए कस्टमर्स जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही थी। हालांकि, जांच में पाया गया है कि पेटीएम में इसका पालन नहीं किया है, जिसके चलते क्रेंद्रीय बैंक ने PPBL पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ये एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के सेक्शन 35A के तहत लिया है।

आम यूजर पर क्या होगा असर?

RBI के इस गाइडलाइन के बाद कई यूजर्स को चिंता सता रही हैं कि उनके Paytm अकाउंट का क्या होगा। इसे थोड़े सरल भाषा में समझना होगा। अगर आपका अकाउंट ही पेटीएम बैंक में है, तो निश्चित रूप से ये आपके लिए थोड़ी चिंता वाली बात है। हालांकि, RBI ने आदेश दिया है कि ग्राहक अपने पैसे बिना किसी रोकटोक के पेटीएम बैंक से निकाल सकते हैं।

इसके अलावा आप पेटीएम से फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। बता दें कि 31 जनवरी तक अगर आपने अपना KYC अपडेट नहीं किया होगा, तो भी आप Paytm FasTAG वैसे ही यूज नहीं कर पाते।

अगर पेटीएम बैंक से कोई EMI या स्टेटमेंट पेंडिंग है, तो बेहतर होगा कि आप उसे जल्द क्लियर कर लें।

पेटीएम बैंक अकाउंट में कोई भी ट्रांसेक्शन नहीं कर पाएंगे।

ना ही आप कोई टॉप-अप कर पाएंगे, गिफ्ट कार्ड भी सेंड नहीं कर पाएंगे और ना ही पेटीएम वॉलेट रिचार्ज कर पाएंगे।

इसका इस्तेमाल UPI पेमेंट के लिए कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका अकाउंट दूसरे बैंक में होना चाहिए, ना कि पेटीएम बैंक में।

29 फरवरी तक है मौका

नए प्रतिबंध 29 फरवरी के बाद लागू होंगे। उसके बाद किसी Paytm कस्टमर के अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, FasTags, NCMC कार्ड में ना तो कोई डिपॉजिट होगा ना ही क्रेडिट ट्रांजेक्शन हो पाएगा। हालांकि, कस्टमर्स अपने अकाउंट में मौजूद बैलेंस के खत्म होने तक तमाम सुविधाओं को यूज कर सकेंगे।

Paytm यूजर्स को 29 फरवरी 2024 के बाद UPI और BBPOU (भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट) जैसी सर्विसेस को छोड़कर दूसरी सर्विसेस नहीं मिलेंगी। PPBL को केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च 2024 तक का वक्त दिया है। इस दौरान सभी पाइपलाइन ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स को सेटल करना होगा।

Paytm के शेयरों में आ सकती है गिरावट

रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद गुरुवार को पेटीएम के शेयरों (Paytm share price) में गिरावट देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते दिनों कंपनी के शेयरों में 20% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसके पीछे की वजह Paytm Payment Bank द्वारा छोटे पोस्टपेड लोन (Paytm Postpaid Loan) कम करने के प्लान को बताया जा रहा है।

दरअसल, कंपनी की एनालिस्ट मीट में छोटे साइज के पोस्टपेड लोन घटाने और बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन बढ़ाने के प्लान का ऐलान किया गया था। लेकिन, कंपनी की ये योजना ब्रोकरेज हाउसेस को पसंद नहीं आई और उन्होंने कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में कटौती कर दी। अब पेटीएम पर RBI के इस आदेश का बुरा प्रभाव शेयरों पर दिखाई दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स