न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, तीन की मौत, राहत कार्य जारी

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। एक निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट खोदते समय अचानक पास की दीवार गिर पड़ी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 9:25:19

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, तीन की मौत, राहत कार्य जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। एक निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट खोदते समय अचानक पास की दीवार गिर पड़ी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा शाम करीब 6:05 बजे आरा कंसा रोड स्थित कृष्णा होटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। तभी अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई और वहां मौजूद मजदूर उसमें दब गए।

दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंचीं, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। शाम 6:35 बजे तक स्थिति स्पष्ट हुई कि तीन लोग मलबे में गंभीर रूप से दब चुके हैं, जिन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

दिल्ली में लगातार दूसरी बड़ी इमारत दुर्घटना

यह घटना दिल्ली में एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी इमारत गिरने की घटना है। इससे पहले 19 अप्रैल को मुस्तफाबाद के दयालपुर इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसमें 11 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उस मामले में भी नींव की कमजोरी को हादसे की वजह बताया गया था।

स्थानीय लोगों ने उस हादसे में दावा किया था कि इमारत की नींव महज चार इंच की थी, जो इतने बड़े ढांचे के लिए पर्याप्त नहीं थी। हालांकि, प्रशासन ने विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद ही सटीक कारण सामने आ सकेंगे।

प्रशासन पर सवाल, निर्माण कार्यों में लापरवाही?

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने दिल्ली में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निरीक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़गंज हादसे में भी निर्माणाधीन इमारत के सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। नगर निगम और निर्माण विभाग को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। हादसे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म