न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद सुरक्षा में चूक: मुख्य आरोपी के साथ ही एक और ने किया सरेंडर, 7 दिन की रिमांड पर भेजा

पुलिस के सख्ती के कारण उसने घटना के एक दिन बाद ही गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 1:32:00

संसद सुरक्षा में चूक: मुख्य आरोपी के साथ ही एक और ने किया सरेंडर, 7 दिन की रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस ने तत्काल पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस प्लान का मास्टर माइंड ललित झा घटना के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस के सख्ती के कारण उसने घटना के एक दिन बाद ही गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके सरेंडर करने के बाद से ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा के साथ गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने एक और शख्स ने समर्पण किया। राजस्थान के नागौर के रहने वाले महेश कुमावत ने भी ललित के साथ सरेंडर किया है। महेश भी साजिश में शामिल है। महेश पेशे से मजदूर है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित और महेश से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल को आग के हवाले कर दिया है। आरोपी ललित ने पुलिस के सामने दावा है कि उसने मोबाइल फोन जला दिए हैं।

ललित के पास अपने चार साथियों के मोबाइल फोन थे। घटना को अंजाम देने से पहले चारों ने अपने फोन ललित को दे दिए थे। फिर मौके से ललित घटना की मोबाइल रिकॉर्डिंग करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसके दावे की पुष्टि कर रही है।

पुलिस ने कहा कि इस कांड के पीछे आठ लोग हैं। जिनको न केवल गिरफ्तार किया गया बल्कि अभी तक पूछताछ की जा रही है। इसमें से कई लोग भगत सिंह युवा फैन क्लब से जुड़े हुए थे। जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। अब पुलिस ग्रुप के सदस्यों की लिस्ट तैयार कर रही है।

बता दें कि ललित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ललित को इस घटना में मास्टर माइंड बताया जा रहा था और इसकी तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह छापे मार रही थी। संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस ने इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ललित के बारे में कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

दिल्ली से भाग गया था राजस्थान
वहीं, ललित के सरेंडर की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी ललित मोहन झा घटना का वीडियो बनाने के बाद मौके से भाग गया था। वह बस के माध्यम से राजस्थान के नागौर पहुंचा। यहां वह अपने दो दोस्तों से मिला और एक होटल में रुका, हालाकि जब उसे भनक लगी कि पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है तो वह बस से दिल्ली आया और उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वीडियो अपने NGO पार्टनर को भेजा

पुलिस ने बताया की शुरुआती जांच में ये बात सामने आया है कि आरोपी ललित ने संसद में सुरक्षा में सेंध लगाने का वीडियो बनाकर उसे अपने एनजीओ पार्टनर को भेजा था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब आरोपियों को संबंधित जगहों पर ले जाकर छानबीन की जाएगी और उनका आमना-सामना कराकर पूछताछ करेगी।

सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी कृत्य) और 18 (साजिश आदि) और आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 452 (अनधिकार प्रवेश), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 186 (लोकसेवक के सार्वजनिक कार्य निर्वहन में बाधा पहुंचाना) और 353 (लोकसेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि यूएपीए के तहत दर्ज मामले गैर जमानती होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अब तक किसी भी आतंकी समूह के साथ आरोपियों के संबंध नहीं मिले हैं। सभी लोग सोशल मीडिया से संपर्क में आए थे और फिर फेसबुक पर भगत सिंह ‘फैन पेज’ से जुड़े थे।

आरोपियों को रिमांड वकील उपलब्ध कराया

पुलिस ने अदालत से 15 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन आरोपियों के रिमांड वकील ने कहा कि जांच के लिए 5 दिन काफी हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ज्ञातव्य है कि इससे पहले पुलिस चार आरोपियों नीलम आजाद, अमोल, सागर शर्मा और मनोरंजन डी को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें गुरुवार (14 दिसंबर) को दिल्ली की एक अदालत में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों आरोपियों को रिमांड वकील उपलब्ध कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स