न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंडित शिवकुमार शर्मा का आज 2:30 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, हार्ट अटैक से हो गया था निधन

पद्म विभूषण और मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक जुहू इलाके में रखा जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 May 2022 10:04:55

पंडित शिवकुमार शर्मा का आज 2:30 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार,  हार्ट अटैक से हो गया था निधन

पद्म विभूषण और मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक जुहू इलाके में रखा जाएगा। दोपहर 2:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

पंडित शिवकुमार शर्मा भारत के जाने-माने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे, जिन्होंने फिल्मों में भी संगीत दिया था। पंडित शिवकुमार शर्मा को 1986 में संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड मिला था। उन्हें 1991 में पद्म श्री, 2001 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। फिल्मी जगत में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में 'शिव-हरी' (शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया) की जोड़ी ने कई हिट गानों में संगीत दिया। 'चांदनी' फिल्म का गाना 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' जो कि श्रीदेवी पर फिल्माया गया था उसके लिए संगीत इस हिट जोड़ी ने ही दिया था।

सबसे दुख की बात ये है कि शिव कुमार शर्मा जी का भोपाल में 15 मई को इवेंट होने वाला था। इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए कई लोग इंतजार कर रहे थे। इस इवेंट में शिव कुमार शर्मा जी हरि प्रसाद चौरसिया के साथ गाने वाले थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर दुख जताया। उनके ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई कि पंडित शिव कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पीएम मोदी-राष्ट्रपति कोविंद ने जताया दुख

पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत की क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उनके साथ हुई बातचीत मुझे याद है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'पंडित शिवकुमार शर्मा ने जम्मू कश्मीर के पारंपरिक वाद्य यंत्र संतूर को लोकप्रिय बनाया। यह जानकर बेहद दुखी हूं कि अब उनका संतूर शांत हो गया, उनके परिवार, परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज