न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांडव नगर हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार लेकिन पुलिस को अभी भी इन चीजों की तलाश, शव के 10 में सिर्फ 6 टुकड़े बरामद

समाचार एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि अभी तक मर्डर में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुए हैं। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, ऐसे में उनसे पूछताछ कर हथियार और शव के बाकी टुकड़ों के बारे में पूछा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक शव के 6 टुकड़े ही बरामद हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 10:43:45

पांडव नगर हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार लेकिन पुलिस को अभी भी इन चीजों की तलाश, शव के 10 में सिर्फ 6 टुकड़े बरामद

दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर हत्याकांड में भले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी भी हत्या में इस्तेमाल हथियार और शव के बाकी 4 टुकड़े पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। समाचार एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि अभी तक मर्डर में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुए हैं। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, ऐसे में उनसे पूछताछ कर हथियार और शव के बाकी टुकड़ों के बारे में पूछा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक शव के 6 टुकड़े ही बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस को जून में पांडव नगर के रामलीला मैदान में शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस को 4 दिन तक शव के टुकड़े बरामद हुए थे। इनमें सिर भी शामिल था। पुलिस ने मृतक की पहचान अंजन दास के तौर पर की थी। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पूनम को शक था कि अंजन दीपक की पत्नी और उसकी सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखता है। ऐसे में दीपक और पूनम ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के 10 टुकड़े किए और इन्हें फ्रिज में रखा। दोनों एक एक कर शव के टुकड़ों को पांडव नगर के रामलीला मैदान में फेंक दिया था।

पुलिस के मुताबिक, पूनम घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। अंजन के साथ पूनम की ये तीसरी शादी थी। जबकि अंजन की पहले से एक शादी बिहार में हुई थी। उसके 8 बच्चे हैं। पूनम का कहना है कि अंजन कोई काम धंधा नहीं करता था, ऐसे में वह उसी पर आश्रित था। इतना ही नहीं अंजन पूनम से पैसे लेकर अपने परिवार को भेजता था। अप्रैल में पूनम ने अंजन दास की हत्या की साजिश रची। दोनों ने 30 मई को शराब में नींद की गोलियां मिला कर अंजन को दे दी। इसके बाद दोनों ने चाकू से अंजन पर कई बार किए। इसके बाद उसके शव को खून सूखने तक छोड़ दिया। अगले दिन दोनों ने शव के 10 टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिए। बाद में 3-4 दिन में इन टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका