न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट को लगा झटका, कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट

भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान का प्रमुख स्टॉक इंडेक्स, कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100), लगभग 5 प्रतिशत गिर गया। KSE-100 इंडेक्स 4.62 प्रतिशत या 6,272 अंक घटकर 1,07,296 पर आ गया है। 23 अप्रैल के बाद से इस इंडेक्स में कुल मिलाकर 9,930 अंकों की गिरावट देखी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 12:39:38

भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट को लगा झटका, कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट

नई दिल्ली। भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान के आर्थिक दृषटिकोन को जोरदार झटका दिया है। मंगलवार रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसमें 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध था।

भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान का प्रमुख स्टॉक इंडेक्स, कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100), लगभग 5 प्रतिशत गिर गया। KSE-100 इंडेक्स 4.62 प्रतिशत या 6,272 अंक घटकर 1,07,296 पर आ गया है। 23 अप्रैल के बाद से इस इंडेक्स में कुल मिलाकर 9,930 अंकों की गिरावट देखी गई है।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह 11:30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत या 105 अंकों की बढ़त के साथ 80,746 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। एनएसई निफ्टी में भी 0.19 प्रतिशत या 46.30 अंकों की वृद्धि हुई, और यह 24,425 पर ट्रेड कर रहा था। भारतीय निवेशकों में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है, और बाजार में कोई विशेष असर नहीं पड़ा है।

देर रात पाकिस्तान में हुई कार्रवाई

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। प्रमुख लक्ष्य स्थानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल थे। यह ऑपरेशन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये ठिकाने भारतीय सुरक्षाबलों पर हमलों की योजना बनाने और निर्देशित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब