न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के दुश्मन: घर के भीतर और बाहर एक नजर में

7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में रॉफेल, स्कैल्प और हैमर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान इस समय चारों ओर से घिरा हुआ है। एक ओर जहां भारत आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में कई विद्रोही समूह अपनी सेना को निशाना बना रहे हैं। जानें पाकिस्तान के अंदर और बाहर के दुश्मनों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 9:43:45

पाकिस्तान के दुश्मन: घर के भीतर और बाहर एक नजर में

7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में रॉफेल, स्कैल्प और हैमर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान इस समय चारों ओर से घिरा हुआ है। एक ओर जहां भारत आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में कई विद्रोही समूह अपनी सेना को निशाना बना रहे हैं। आइए जानें पाकिस्तान के अंदर और बाहर के दुश्मनों के बारे में।

पाकिस्तान के घर में कितने दुश्मन हैं

बलूच अलगाववादी


बलूच अलगाववादी पाकिस्तान से बलूचिस्तान प्रांत की आज़ादी की मांग कर रहे हैं। 1948 में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को अपने साथ मिलाकर बलूच लोगों के विरोध को बढ़ावा दिया। बलूचों का मानना है कि पाकिस्तान उनकी संसाधनों का दोहन कर रहा है और उनके प्रांत को आर्थिक और राजनीतिक रूप से शोषित कर रहा है। बलूचिस्तान में गैस, खनिज, और बंदरगाहों से होने वाला फायदा पंजाब और इस्लामाबाद को मिल रहा है, न कि बलूच लोगों को। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तानी सेना, CPEC प्रोजेक्ट्स, और चीनी इंजीनियरों को निशाना बनाती है, ताकि बलूचिस्तान की आज़ादी हासिल की जा सके।

इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासन (ISKP)


पाकिस्तान में आतंकवाद का एक प्रमुख खतरा इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासन (ISKP) है। इस संगठन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमले किए हैं। ISKP का उद्देश्य इस्लामिक शासन की स्थापना करना है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, इस संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों और अन्य व्यक्तियों का अपहरण करने की योजना बनाई थी, जिसका खुलासा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने किया था।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) एक सक्रिय आतंकी संगठन है, जो पाकिस्तान की सेना पर हमले करता है। अब तक, TTP के आतंकवादियों ने पाकिस्तान की सेना को कई बार निशाना बनाया है, जिससे सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। यह संगठन पाकिस्तान में इस्लामिक शासन लागू करने की कोशिश करता है और संविधान को इस्लामिक विचारधारा के खिलाफ मानता है। पाकिस्तान मानता है कि इस संगठन को अफगानिस्तान में पनाह मिलती है।

जिये सिध मुत्ताहिदा महाज

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जिये सिंध मुत्ताहिदा महाज जैसे संगठन सक्रिय हैं, जो सिंध की पाकिस्तान से आज़ादी चाहते हैं। यह संगठन सिंधु के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और पाकिस्तान से सिंध को अलग करने की मांग करता है।

पाकिस्तान के बाहर के दुश्मन

भारत
पाकिस्तान हमेशा से भारत को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर कई युद्ध हो चुके हैं, और हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों से आतंकवाद को बढ़ावा देता है, जिन पर भारतीय वायुसेना ने मिशन सिंदूर के तहत हमला किया।

तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान और पाकिस्तान के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। पाकिस्तान तालिबान पर आरोप लगाता है कि वह पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जबकि तालिबान इन आरोपों को नकारता है। अफगानिस्तान में हालिया घटनाओं ने पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका