न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम बर्बाद भारत का जवाबी हमला लगातार जारी, जैसलमेर-बीकानेर में ब्लैक आउट

भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर जवाबी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं, जिसमें पाकिस्तान का AWACS सिस्टम और कई डिफेंस यूनिट्स तबाह कर दी गईं। भारत ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान भी मार गिराए और सभी मिसाइल हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 May 2025 10:49:25

पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम बर्बाद भारत का जवाबी हमला लगातार जारी, जैसलमेर-बीकानेर में ब्लैक आउट

भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर हमले शुरू कर दिए हैं। भारत के जम्मू, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने लाहौर और सियालकोट पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है।

पाकिस्तान के सभी मिसाइल हमले नाकाम

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके कुल 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के जिन लड़ाकू विमानों को मार गिराया, उनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं। गुरुवार को अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक भारत के अलग-अलग शहरों में 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। सिर्फ राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। बताते चलें कि पाकिस्तान की हर नापाक मंसूबों का जवाब देने के लिए भारत के सभी डिफेंस सिस्टम इस समय पूरी तरह से एक्टिव हैं और पाकिस्तान की एक-एक मूवमेंट पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन के साथ इस पूरे मामले में बातचीत की है। विदेश मंत्री ने यूरोपीय यूनियन को बताया कि भारत किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देगा।

भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम बना दिया। जानकारी के अनुसर, जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागीं और सभी को वायु रक्षा इकाइयों ने रोककर निष्क्रिय कर दिया। उधमपुर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

इससे पहले बुधवार-गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसको सेना ने नाकाम कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के राडार और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया था।

कई जगहों पर ब्लैकआउट

जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज सुनी गई और आसमान में चमक दिखाई दी। राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया। किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, जम्मू और अमृतसर, जालंधर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को सटीक हमलों के जरिए निशाना बनाया गया था। भारत ने यह भी कहा कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा। गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई कार्रवाई का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा और उसका उचित तरीके से जवाब दिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका