न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला, चीनी इंजीनियरों से भरी बस को बम से उड़ाया; 10 की मौत

पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है। ऊपरी कोहिस्तान इलाके के लेबर कैंप के पास बुधवार को आतंकियों ने एक बस को अपना निशाना बनाकर जबरदस्त धमाका किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 12:49:40

पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला, चीनी इंजीनियरों से भरी बस को बम से उड़ाया; 10 की मौत

पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है। ऊपरी कोहिस्तान इलाके के लेबर कैंप के पास बुधवार को आतंकियों ने एक बस को अपना निशाना बनाकर जबरदस्त धमाका किया है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 6 चीनी इंजीनियर और सुरक्षाबल के 2 जवान भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। देश के उत्तरी हिस्से में एक सुनसान जगह हुए इस धमाके को लेकर अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये सड़क किनारे लगाई गई आईईडी की वजह से हुआ है या फिर बस के भीतर ही विस्फोटक लगाया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके में 40 के करीब लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बस दसू बांध पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही थी। बस की सुरक्षा पाकिस्तानी सैनिक कर रहे थे। अचानक बस में ब्लास्ट हुआ। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जांच की जा रही है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि बस एक नाले में गिर गई और भारी नुकसान हुआ। एक चीनी नागिरक और एक जवान गायब हैं। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पूरी सरकारी मशीनरी को इलाके में तैनात कर दिया गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। घायलों की मदद के लिए एयर एंबुलेंस की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस धमाके में छह चीनी नागरिक, एक अर्धसैनिक जवान और एक स्थानी व्यक्ति मारे गए हैं, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह के धमाके होते रहे हैं। ये इलाका खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है, जहां पर पाकिस्तान तालिबान के आतंकी सक्रिय हैं।

मंगलवार को भी हुआ था आतंकी हमला

इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को आतंकियों ने पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया था। इसमें एक कैप्टन समेत 12 जवानों की मौत हो गई थी। 15 जवान घायल भी हुए थे। आतंकियों ने 6 टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बंधक बना लिया था।

हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ बताया गया था। दावा ये भी किया जा रहा है कि आतंकियों ने सेना के कुछ जवानों को बंधक बना लिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 28 बलोच रेजीमेंट के कैप्टन अब्दुल बासित की मौत हुई है।

पाकिस्तानी सेना का दावा- 3 आतंकी मारे, दो जवान शहीद

स्थानीय समा न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले के में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां ऑपरेशन शुरू किया गया। फायरिंग के दौरान 3 आतंकवादी मारे गए, जबकि दो जवान शहीद हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती