न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एडिशनल DDC के घर को पाकिस्तान ने बनाया निशाना, अधिकारी की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (DDC) के घर को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की, जिसमें अधिकारी की दुखद मृत्यु हो गई। यह हमला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती तनाव की बीच हुआ, जब पाकिस्तान ने अपनी प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के तहत यह हमला किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 8:22:10

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एडिशनल DDC के घर को पाकिस्तान ने बनाया निशाना, अधिकारी की दर्दनाक मौत

भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ शुरू किए गए जवाबी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसी बौखलाहट में पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले की कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि भारतीय सेना ने उसकी अधिकांश साजिशों को नाकाम कर दिया। इन हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बड़ा नुकसान हुआ है, जहां पाकिस्तान की गोलीबारी में एक वरिष्ठ अधिकारी की जान चली गई। इस घटना की पुष्टि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की है।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "राजौरी से एक अत्यंत दुखद समाचार मिला है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। वे कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे। आज सुबह उनके आवास पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडिशनल DDC) राज कुमार थापा की मृत्यु हो गई। मैं इस भयानक क्षति से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की है, जब पाकिस्तान की ओर से अचानक हमला किया गया। उस समय राज कुमार थापा अपने घर पर थे। विस्फोट की आवाज सुनकर वह बाहर निकले, लेकिन बाद में जैसे ही वे अपने कमरे में वापस गए, उनके कमरे को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में थापा की जान चली गई। इसके अतिरिक्त, एक महिला और एक बच्चे की भी मौत हुई है।

श्रीनगर में भी धमाकों से दहशत

शनिवार सुबह श्रीनगर में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विस्फोट कहां-कहां हुए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में हाई अलर्ट पर हैं।

ड्रोन से हमले की कोशिश नाकाम

शुक्रवार शाम को पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई। कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक कुल 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। इनमें से अधिकांश को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में भी पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन को नष्ट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू