न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाढ़ के कहर का सामना कर रहे पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस में अचानक लगी भीषण आग, 17 जिंदा जले

पाकिस्तान के सिंध जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 50 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 8:33:26

बाढ़ के कहर का सामना कर रहे पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस में अचानक लगी भीषण आग, 17 जिंदा जले

पाकिस्तान के सिंध जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 50 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार 17 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई। पाक अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार शाम खैरपुर नाथन शाह इलाके में जा रही एक बस में नूरीयाबाद के पास राजमार्ग पर अचानक आग लग गई। फिलहाल, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी कराची में अस्थायी शेल्टर में रह रहे थे और बाढ़ प्रभावित खैरपुर नाथन शाह में अपने घरों को लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि बस में आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई की मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सिंध के संसदीय स्वास्थ्य सचिव कासिम सूमरो ने इस हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों में कम से कम 12 नाबालिग थे, जिनकी उम्र 15 साल या उससे कम थी।

वहीं, इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन को हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया और घायलों को मेडिकल सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल

जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज

दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल

राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर