न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, वाघा बॉर्डर और एयरस्पेस किया बंद; शिमला समझौता भी सस्पेंड

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित किया, शिमला समझौते को रद्द करने की धमकी दी, वाघा बॉर्डर बंद किया और भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 6:44:19

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, वाघा बॉर्डर और एयरस्पेस  किया बंद; शिमला समझौता भी सस्पेंड

पाहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत द्वारा लिए गए कड़े फैसलों के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की, जिसमें पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने क्या फैसले लिए:

- भारत-पाकिस्तान के सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया गया।
- शिमला समझौते 1972 को स्थगित करने की चेतावनी दी गई।
- वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया।
- भारत के लिए एयर स्पेस को बंद करने का भी फैसला लिया गया।

पाकिस्तान के इन फैसलों से यह साफ है कि वह भारत के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। यह निर्णय गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया।

भारत के कड़े फैसले के बाद पाकिस्तान का जवाब:

पाहलगाम हमले के बाद भारत ने बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त फैसले लिए थे। इसके बाद, बिहार में आयोजित एक रैली में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवादियों का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने इन भारत के कड़े कदमों के जवाब में अपनी कार्रवाई तेज की है। खासकर सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत इस समझौते को रोकता है तो इसे जंग जैसा माना जाएगा।

पाकिस्तान ने इन फैसलों को लिया:

- वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच आवाजाही रोक दी गई। साथ ही, जिन लोगों ने वैध वीज़ा पर पाकिस्तान का दौरा किया है, उन्हें 30 अप्रैल तक वापस लौटने का आदेश दिया गया है।

- SAARC वीज़ा योजना के तहत भारतीयों को जारी किए गए सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं, लेकिन सिख तीर्थयात्रियों को इस रद्दीकरण से छूट दी गई है। बाकी सभी भारतीयों को 48 घंटों के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है।

- इस्लामाबाद स्थित भारतीय सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'अवांछनीय व्यक्ति' घोषित कर दिया गया है और उन्हें 30 अप्रैल तक पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

- पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में स्टाफ की संख्या को 30 तक सीमित किया गया है।

- भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस तुरंत बंद करने का फैसला लिया गया है।

- भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तत्काल रूप से रोक दिए गए, चाहे वह तीसरे देशों के रास्ते से हो।

यह निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, सभी प्रमुख मंत्री, और सिविल एवं सैन्य के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब