न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार पर पाकिस्तान ने लगाया जासूसी का आरोप, इमरान खान का नंबर भी पेगासस लिस्ट में शामिल

पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के IT मंत्री फवाद चौधरी ने पाक PM की जासूसी का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 4:33:53

मोदी सरकार पर पाकिस्तान ने लगाया जासूसी का आरोप, इमरान खान का नंबर भी पेगासस लिस्ट में शामिल

इजराइली स्पायवेयर पेगासस से जासूसी का मुद्दा पाकिस्तान में भी तूल पकड़ रहा है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन नंबरों की जासूसी करवाई गई है, उसमें एक नंबर ऐसा भी है, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार इस्तेमाल कर चुके हैं।

यह रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के IT मंत्री फवाद चौधरी ने पाक PM की जासूसी का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की धमकी दी है। चौधरी ने जासूसी का आरोप भारत पर लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस मसले पर जानकारी सामने आते ही इस मुद्दे को उठाया जाएगा। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन से बात करते हुए इमरान खान के फोन की जासूसी को लेकर कहा, 'भारत ने प्रधानमंत्री के फोन की टैपिंग कराई है। हम भारत द्वारा की गई हैकिंग के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। एक बार पूरी जानकारी मिलने के बाद इस मुद्दे को उचित मंचों पर उठाया जाएगा।

इससे पहले फवाद चौधरी ने एक ट्वीट कर चिंता जताई। फवाद ने ट्वट में लिखा, 'यह अत्यधिक चिंता का विषय है। भारत सरकार ने कथित रूप से पत्रकारों और राजनीतिक विरोधियों की जासूसी करने के लिए इस्राइल के सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया है। मोदी सरकार की अनैतिक नीतियों ने भारत को खरतनाक रूप धुव्रीकृत किया है।'

भारत के एक हजार नंबर सर्विलांस लिस्ट में

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सर्विलांस लिस्ट में भारत के एक हजार नंबर और पाकिस्तान के 100 नंबरों को डाला गया था। स्पायवेयर सॉफ्टवेयर पेगासस इजराइली फर्म NSO ग्रुप टेक्नोलॉजीज ने बनाया है। कंपनी को हैकिंग सॉफ्टवेयर बनाने में महारत हासिल है। उसका दावा है कि कई देशों की सरकार जासूसी के लिए उसका सॉफ्टवेयर इस्तेमाल क कर चुकी हैं।

मोदी के मंत्री भी हैकिंग के दायरे में

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि न सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल और संसद में सरकार का बचाव करने वाले IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के फोन भी हैकिंग टारगेट पर थे। रिपोर्ट में जिन नामों का जिक्र किया गया है, उनमें से प्रमुख लोग ये हैं...

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के फोन नंबर भी इस लिस्ट में शामिल है।

- संसद में सरकार का बचाव करने वाले IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

- चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। उन्होंने ही 2014 में मोदी की ब्रांडिंग की थी।

- पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लवासा ने 2009 के चुनाव में मोदी-शाह के खिलाफ हुई शिकायत पर चुनाव आयोग के फैसले से असहमति जताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती