न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुली पाकिस्तान की पोल, भारत ने बताया आतंकवादियों के जनाजे में कौन-कौन से PAK अधिकारी हुए शामिल

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के नाम उजागर कर आतंक पर पाकिस्तान की पोल खोली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 1:36:04

खुली पाकिस्तान की पोल, भारत ने बताया आतंकवादियों के जनाजे में कौन-कौन से PAK अधिकारी हुए शामिल

भारत ने उन पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए थे। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के नौ बड़े ठिकानों को निशाना बनाया था। इनमें लश्कर का मरकज तैयबा (मुरीदके), जैश का मरकज सुभान अल्लाह (बहावलपुर) और हिजबुल का महमूदा जोया कैंप (सियालकोट) शामिल थे।

मुरीदके में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अब्दुल रऊफ भी शरीक हुआ था और वह जनाजे की नमाज अदा कर रहा था, जबकि अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है। भारत ने तस्वीरें जारी कर यह साबित किया कि पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संगठनों की मिलीभगत है। इन तस्वीरों में लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह, मेजर जनरल राव इमरान सरताज और ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर जनाजे में मौजूद नजर आए।

इतना ही नहीं, जनाजे में पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी उस्मान अनवर और नेता मलिक सोहैब अहमद को भी नमाज अदा करते हुए देखा गया। मारे गए आतंकियों के ताबूतों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया और उन्हें राजकीय सम्मान से दफनाया गया। भारत ने दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकी मारे गए और कुछ हाई-वैल्यू टारगेट्स की तस्वीरें भी साझा की गईं।

भारतीय सेना द्वारा मारे गए मुख्य आतंकी

खालिद उर्फ अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा का एक सक्रिय आतंकी था, जो जम्मू-कश्मीर में ऑपरेट करता था और पेशावर में रहते हुए हथियारों की तस्करी में अहम भूमिका निभा रहा था।

मुदस्सिर खादियन खास उर्फ मुदस्सर या अबू जुंदाल, लश्कर का एक प्रमुख आतंकी था और मुरीदके आतंकी शिविर का प्रभारी था।

जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य मोहम्मद हसन खान की पहचान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश ऑपरेशन के प्रमुख मुफ्ती असगर खान कश्मीरी के बेटे के रूप में हुई। वह पुलवामा हमले में शामिल आशिक नेग्रू और मुफ्ती असगर के साथ मिलकर सैयदना बिलाल आतंकी कैंप से संचालित होता था।

यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद भी ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों में शामिल थे। ये सभी 1999 में IC-814 विमान अपहरण और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शामिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म