न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान: पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला, 56 की मौत, 190 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए फिदायीन हमले में 56 नमाजियों की मौत हो गई। 190 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के वक्त मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 6:44:24

पाकिस्तान: पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला, 56 की मौत, 190 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए फिदायीन हमले में 56 नमाजियों की मौत हो गई। 190 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के वक्त मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे।

पेशावर पुलिस के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक हमलावर भी मारा गया। फायरिंग में एक दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच अकेला बचा हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने खुद को उड़ा लिया। हमले के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि एक हमलावर काले कपड़े पहने था। वह मस्जिद के मेन हॉल में घुस गया और खुद को उड़ा लिया। इसके बाद हर जगह लाशें और घायल लोग ही पड़े थे। हॉल नमाजियों से भरा हुआ था।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में मस्जिद होने की वजह से रेस्क्यू टीम को यहां पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत बेहद गंभीर है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा करते हुए घायलों को फौरन मेडिकल फेसिलिटीज मुहैया कराने की बात कही है। इमरान ने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!