न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LOC पर पाकिस्तान की फायरिंग, MEA का बयान- 16 नागरिकों की गई जान

पाकिस्तान की LOC पर फायरिंग में 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सटीक और नियंत्रित जवाब दिया। MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताया और संयुक्त राष्ट्र के सामने सबूत पेश किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 7:01:01

LOC पर पाकिस्तान की फायरिंग, MEA का बयान- 16 नागरिकों की गई जान

कर्नल सोफिया कुरैशी, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LOC) पर की गई गोलाबारी में अब तक 16 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया।

पाकिस्तान की हरकतें उकसाने वाली: एमईए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे की श्रेणी में आती है और भारत केवल इसका जवाब दे रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि POK में नीलम-झेलम प्रोजेक्ट को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यविहीन हैं। भारत ने 7 मई की सुबह केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

भारत इंडस वॉटर ट्रिटी का करता रहा है सम्मान

विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि भारत पिछले 60 वर्षों से इंडस जल संधि (Indus Water Treaty) का सम्मान करता आ रहा है, जबकि पाकिस्तान लगातार इसमें कानूनी बाधाएं उत्पन्न करता रहा है। यह संधि सौहार्द और मित्रता की भावना पर आधारित है और भारत ने इतने उकसावे के बाद भी इस संधि को निभाने का धैर्य रखा है। भारत ने समय-समय पर पाकिस्तान से संशोधन की मांग की, लेकिन पाकिस्तान ने संधि का सम्मान नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

भारत की कार्रवाई सटीक, नियंत्रित और केन्द्रित

टीआरएफ (TRF) पर बात करते हुए एमईए ने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम पर बयान जारी किया तो पाकिस्तान ने उसमें TRF का नाम शामिल किए जाने का विरोध किया। एयरस्ट्राइक पर विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई बेहद सटीक, नियंत्रित और केन्द्रित रही, जिसमें सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि केवल आतंकवादी ठिकानों को लक्ष्य बनाया गया।

पाकिस्तान- आतंकवादियों का गढ़: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादियों का गढ़ बताते हुए कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त जांच समिति की मांग करता है, जबकि उसका खुद का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। मुंबई हमले और पठानकोट हमले में भारत ने फॉरेंसिक सबूत देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पाकिस्तान ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भारत ने जब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को पकड़ा और सभी सबूत सौंपे, तब भी पाकिस्तान ने जांच में सहयोग नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं