न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें करता रहा PAK, भारतीय सेना ने जवाब में उड़ाए पाकिस्तान आर्मी के चेक पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड; Video

भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के चेक पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। श्रीनगर में सुबह धमाकों से मचा हड़कंप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:03:29

भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें करता रहा PAK, भारतीय सेना ने जवाब में उड़ाए पाकिस्तान आर्मी के चेक पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड; Video

भारत पर हमला करने की लगातार कोशिशों में जुटे पाकिस्तान को एक बार फिर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती रात 09 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की नापाक कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उसकी हर चाल को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य चेक पोस्ट को ध्वस्त कर दिया और साथ ही आतंकी गतिविधियों के लिए बनाए गए लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया। इस कार्रवाई का वीडियो अब सामने आया है जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक ही झटके में दुश्मन के लॉन्च पैड और पोस्ट खत्म कर दिए गए।

जम्मू के पास भारतीय सेना द्वारा की गई यह बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान को सीधी चेतावनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन हमलों की साजिश रची थी। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की ओर से एयरबेस और अन्य संवेदनशील ठिकानों को टारगेट कर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयासों को विफल कर दिया गया।

श्रीनगर में सुबह गूंजे धमाके, सायरन बजने लगे

भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई के कुछ घंटों बाद, आज सुबह श्रीनगर शहर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट और अन्य रणनीतिक ठिकानों के पास जोरदार विस्फोट हुए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही विस्फोटों की आवाज आई, शहर में सायरन बजने लगे और घाटी के कई इलाकों में एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

PAK ने जम्मू के आप शंभू मंदिर पर किया हमला

पाकिस्तान ने जम्मू के आप शंभू मंदिर पर मिसाइल से हमला किया है। हमले में मिलाइस ठीक मंदिर के गेट के पास आकर गिरी है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर पर लोगों की गहरी आस्था हैं। आप शंभू मंदिर की गिनती जम्मू के सबसे पुराने मंदिरों में होती है। इस मंदिर महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब