न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गीदड़भभकी! 'अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो हमला कर देंगे': PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी धमकी—अगर सिंधु नदी पर बांध बना तो करेंगे हमला। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक संबंधों में बढ़ा तनाव, सिंधु जल संधि पर उठे सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 03 May 2025 11:40:42

गीदड़भभकी! 'अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो हमला कर देंगे': PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को लेकर तीखी और खोखली धमकी दी है। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर कोई बांध बनाता है, तो पाकिस्तान उस पर हमला करेगा। आसिफ ने कहा कि आक्रामकता सिर्फ हथियारों और गोलियों से नहीं होती, बल्कि पानी को रोकना भी हमले के बराबर है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों को और अधिक बिगाड़ दिया है।

सिंधु जल संधि पर फिर खड़ा हुआ सवाल

1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुए सिंधु जल संधि (IWT) को अब तक का सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय जल समझौता माना जाता है। इसके तहत भारत को रावी, व्यास और सतलुज नदियों का, जबकि पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का अधिकार प्राप्त है। भारत को पश्चिमी नदियों पर सीमित मात्रा में बिजली परियोजनाएं व निर्माण कार्य की अनुमति है।

भारत का तीखा जवाब, वीजा रद्द और बॉर्डर बंद

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कार्रवाई तेज कर दी। भारत ने न केवल IWT को रद्द करने की संभावनाओं की बात की, बल्कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और वाघा-अटारी बॉर्डर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

बौखलाए आसिफ ने लगाए भारत पर आरोप

ख्वाजा आसिफ का दावा है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वह समर्थन नहीं मिल रहा जिसकी उसे उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि भारत अपने आरोपों को साबित नहीं कर पा रहा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता—हालांकि यदि युद्ध थोपने की कोशिश हुई, तो पाकिस्तान जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान, सिंधु जल संधि को लेकर जल्द ही विश्व बैंक से संपर्क करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती