न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता पाकिस्तान, महज 5 मिनट में तैयार हो जाता है एयर डिफेंस सिस्टम S-400

भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम केवल 5 मिनट में तैयार हो सकता है, जो किसी भी खतरे के जवाब में एक मजबूत सुरक्षा उपाय है। पाकिस्तान की हालिया गतिविधियों के बाद, भारत अपनी वायु सुरक्षा और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 5:48:00

भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता पाकिस्तान, महज 5 मिनट में तैयार हो जाता है एयर डिफेंस सिस्टम S-400

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना बदला पूरा कर लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक मिसाइल हमले किए, जिससे 70 से अधिक आतंकवादियों को मारा गया। इस कार्रवाई से बुरी तरह पस्त पाकिस्तान अब गीदड़भभकी का सहारा ले रहा है और उसने कहा कि वह भारत के इन हमलों का जवाब देगा। लेकिन भारत किसी भी नापाक हरकत के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरतने वाला है।

पाकिस्तान द्वारा भारत की शांति को भंग करने के लिए चीनी मिसाइलें भेजने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए भारत ने अपनी ताकत में और इजाफा किया है और S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए अपनी सुरक्षा को मजबूत किया है। यह दुनिया की सबसे बेहतरीन वायु रक्षा प्रणालियों में से एक है, जो महज पांच मिनट में तैयार होकर दुश्मन के किसी भी हमले को नष्ट करने की क्षमता रखता है।

भारत के पास कितने S-400 ट्रायम्फ हैं?

S-400 ट्रायम्फ एक सर्फेस-टू-एयर मोबाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसे रूस ने 2007 में विकसित किया था। भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ 5 S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम रेजिमेंट का कॉन्ट्रैक्ट किया था। इस सौदे की अनुमानित कीमत लगभग 5.43 बिलियन डॉलर थी। वर्तमान में, इनमें से 3 रेजिमेंट भारत के पास पहुंच चुकी हैं, और बाकी 2 रेजिमेंट अगस्त 2026 तक भारत में तैनात कर दिए जाएंगे।

क्यों खास है S-400?

S-400 चार प्रकार की मिसाइलों से लैस है, जो अलग-अलग रेंज और क्षमता के साथ दुश्मन के हमलों को नष्ट करने के लिए सक्षम हैं। इसमें 40N6E (400 किमी रेंज), 48N6E3 (250 किमी), 9M96E2 (120 किमी), और 9M96E (40 किमी) मिसाइलें शामिल हैं। यह प्रणाली 400 किलोमीटर की दूरी और 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक किसी भी विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती है और उसे हवा में ही ध्वस्त कर सकती है। इसके साथ ही, यह प्रणाली एक साथ 300 टारगेट्स को ट्रैक करने में सक्षम है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं