न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में स्कूल बस में धमाका, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, जिसमें 4 बच्चों की मौत और 38 घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना की जांच जारी है, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 11:45:04

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में स्कूल बस में धमाका, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब एक स्कूल बस आत्मघाती बम विस्फोट की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक घटना में चार मासूम बच्चों की जान चली गई जबकि 38 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विस्फोट खुजदार जिले के जीरो पॉइंट के पास हुआ। डॉन अखबार ने खुजदार के डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल दश्ती के हवाले से बताया कि बस को निशाना बनाया गया था और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि मासूम बच्चों को निशाना बनाना अत्यंत क्रूरता है और इस प्रकार के अपराधियों को किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने दुश्मनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बर्बरता है कि मासूमों को निशाना बनाया गया।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला एक सुसाइड बॉम्बर कार द्वारा किया गया, जिसने सुबह के समय स्कूल बस को टक्कर मारी, जिसके बाद विस्फोट हो गया। इस नृशंस हमले में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन स्थानीय बलूच अलगाववादी समूहों पर शक जताया जा रहा है जो अक्सर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते हैं।

बस के ब्लास्ट होने के बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर (एफसी) और अन्य कानून एजेंसियां जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और सबूत एकत्रित कर रही हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आत्मघाती विस्फोट था। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी हिंसा जारी है, जिसमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे समूह सक्रिय हैं। अमेरिका ने 2019 में बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

पिछले महीने 6 मई को भी बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के वाहन पर एक विस्फोट हुआ था, जिसमें सात सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान सेना ने उस हमले के लिए बीएलए के सदस्यों को दोषी ठहराया था। बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी