न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, भारत ने जवाबी कार्रवाई में तबाह किए 50 से ज्यादा ड्रोन; सेना ने जारी किया VIDEO

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने LoC और IB पर ड्रोन हमले किए, भारत ने 50+ ड्रोन मार गिराए और हमलों का कड़ा जवाब दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:31:20

पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, भारत ने जवाबी कार्रवाई में तबाह किए 50 से ज्यादा ड्रोन; सेना ने जारी किया VIDEO

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के कई इलाकों में ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने इन प्रयासों को पूरी तरह विफल कर दिया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा चलाए गए बड़े पैमाने पर ड्रोन-विरोधी अभियान में 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए। ये हमले उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाने के उद्देश्य से किए गए थे।

भारतीय सेना ने इन हमलों के जवाब में L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, Zu-23 मिमी तोपें, शिल्का सिस्टम्स और अन्य आधुनिक काउंटर-यूएएस उपकरणों का प्रभावशाली रूप से इस्तेमाल किया। एक सैन्य सूत्र ने बताया, “सेना की त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में गहराई तक प्रवेश न कर सके। सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट कर दिया गया।”

भारतीय सेना ने हमलों के बाद एक आधिकारिक वीडियो जारी करते हुए लिखा, ''पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पश्चिमी सीमा के विभिन्न हिस्सों में ड्रोन और अन्य हथियारों का प्रयोग करते हुए कई हमले किए। पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया और सीएफवी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर नापाक मंसूबे का सख्ती से जवाब देगी।''

दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार ने भारतीय मीडिया में आई उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान ने इन रिपोर्टों को ‘बिल्कुल निराधार’ बताया और कहा कि यह एक ‘गंभीर और गैर-जिम्मेदार दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं। आधी रात को जारी एक बयान में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों के माध्यम से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य अड्डों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया।’’

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया जैसे इलाकों में भी मिसाइलें दागीं, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने उन सभी को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं