न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pakistan Asim Munir: गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, भारत में मॉक ड्रिल का ऐलान; पाकिस्तान में घबराहट, सेना प्रमुख की चेतावनी

भारत-पाक तनाव के बीच आर्मी चीफ असीम मुनीर का सख्त बयान, पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख और 7 मई को मॉक ड्रिल का ऐलान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:04:05

Pakistan Asim Munir: गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, भारत में मॉक ड्रिल का ऐलान; पाकिस्तान में घबराहट, सेना प्रमुख की चेतावनी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सोमवार, 5 मई को एक सख्त बयान देते हुए कहा कि उनका देश अपनी प्रतिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा। यह बयान उन्होंने रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय कार्यशाला बलूचिस्तान के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान दिया। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिसकी प्रमुख वजह हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमला है, जिसमें पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आई है। इस घटना के बाद युद्ध की आशंका तक जताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जनरल मुनीर ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति का समर्थक है, लेकिन अगर उसकी संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता पर आंच आई, तो वह अपनी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की रक्षा और लोगों की भलाई के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद किसी भी धर्म, संप्रदाय या नस्ल को नहीं पहचानता और इसे हराने के लिए राष्ट्र की एकता सबसे ज़रूरी है।

भारत सरकार का सख्त रुख

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। इसके चलते कई अहम कूटनीतिक फैसले लिए गए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान राजनयिक संबंधों में कटौती, सिंधु जल संधि को निलंबित करना और सीमा पार आवागमन को बंद करना शामिल है। इसके अलावा, सरकार ने सशस्त्र बलों को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है जिससे वे अपने अनुसार कार्रवाई कर सकें। इन कदमों से पाकिस्तान में घबराहट की स्थिति बन गई है और वह बौखलाहट में परमाणु हमले तक की धमकी दे रहा है।

पहलगाम आतंकी हमला: एक बार फिर झकझोरा देश को

22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में कुल 6 लोगों की जान गई, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। यह हमला न सिर्फ घाटी में शांति बहाल करने के प्रयासों को चुनौती देता है, बल्कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद से अब तक का सबसे गंभीर हमला माना जा रहा है। यह घटना बताती है कि सीमा से सटे इलाकों में अब भी सुरक्षा चुनौतियां कायम हैं और आतंकी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

7 मई को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न हुए हालातों को देखते हुए देश के कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के तहत हवाई हमलों की स्थिति में सायरन बजाने, नागरिकों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने, ब्लैकआउट की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन निकासी योजनाओं का पूर्वाभ्यास करना शामिल है। यह अभ्यास किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब