न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का डर: पाकिस्तान छोड़कर भाग रहे लोग, इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर दिखी भारी भीड़

पूरी दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना वायरस महामारी का खतरा पाकिस्तान में इतना बढ़ गया है कि अब लोग देश छोड़कर जाने को मजबूर हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 1:24:32

 कोरोना का डर: पाकिस्तान छोड़कर भाग रहे लोग, इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर दिखी  भारी भीड़

पूरी दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना वायरस महामारी का खतरा पाकिस्तान में इतना बढ़ गया है कि अब लोग देश छोड़कर जाने को मजबूर हो गए है। यहां इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई है। यहां इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई है। ये लोग ब्रिटेन की फ्लाइट लेने के लिए यहां पहुंचे थे। दरअसल, ब्रिटेन ने संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ देशों पर एंट्री बैन लगाया है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। इसकी डेडलाइन 9 अप्रैल रखी गई। जिसकी वजह से लोग पहले भी वहां पहुंचना चाहते है। इसके साथ ही डेडलाइन खत्म होने से पहले ब्रिटेन पहुंचने से लोगों को एक फायदा ये भी होगा कि अब उन्हें सरकार से स्वीकृति प्राप्त होटल में 11 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए 1,750 पाउंड खर्च नहीं करने पड़ेंगे। बल्कि ये लोग अपने घर पर ही सेल्फ आइसोलेट हो सकते हैं। ब्रिटिश पाकिस्तानी सांसद ने तो प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से चार्टर फ्लाइट का अनुरोध किया है, ताकि फंसे हुए लोगों के लिए इमरजेंसी फ्लाइट का संचालन किया जा सके

बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे लोगों के कारण एयरलाइन स्टाफ को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। महामारी के बीच लोगों को कतार में लगाने और चेक-इन के लिए स्टाफ को खड़े होकर सभी काम करने पर मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में चढ़ने से पहले इन लोगों का तापमान भी चेक नहीं किया गया। हालांकि इनके लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने का नियम अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही वहां पहुंचने के बाद कुछ टेस्ट भी कराए जाते हैं। हालाकि, ऐसे बहुत से परिवार भी देखे गए जिन्हें जल्दी पहुंचने के बाद भी फ्लाइट में बैठने नहीं दिया गया। बकिंघमशायर के रहने वाले एक परिवार को ब्रिटेन जाने वाले विमान में उनकी सीट पर नहीं बैठने दिया गया जबकि उन्होंने तीन घंटे पहले ही चेक इन किया था।

एलेसबरी में रहने वाले इमरान खान ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में उड़ान भरने के लिए अपने 9 बच्चों और एक विकलांग महिला के साथ लाहौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनकी फ्लाइट गुरुवार रात 1:45 बजे की थी लेकिन ये लोग 11 बजे ही पहुंच गए थे, फिर भी इन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।

फंसे लोगों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की जाए

महज 24 घंटे में ही ब्रिटेन के लिए लाहौर, इस्लामाबाद और कराची से 20 से अधिक उड़ानें शेड्यूल थीं। लेकिन फिर भी ब्रिटेन में गुजर बसर करने वाले हजारों लोग पाकिस्तान में रह गए। बोल्टन साउथ ईस्ट से लेबर पार्टी की सांसद यासमिन कुरैशी ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से अनुरोध किया है कि पाकिस्तान में फंसे लोगों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। कुरैशी ने ऐसा उन रिपोर्ट्स के आने के बाद कहा, जिनमें ये बताया गया है कि बड़ी संख्या में ब्रिटिश पाकिस्तानी लोग शादी जैसे समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे, इनमें से ज्यादातर मैनचेस्टर इलाके के रहने वाले हैं। ब्रिटेन में लाखों पाकिस्तान मूल के लोग रहते हैं। ये घूमने के लिए पाकिस्तान गए थे, जिसके बाद से इनपर ब्रिटेन में वायरस फैलाने का आरोप भी लग रहा है। पाकिस्तान इस समय कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। यहां ब्रिटेन में सबसे पहले मिलने वाले वेरियंट के केस भी सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती