न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

युद्ध के लिए रहें तैयार, हमें खुद को साबित करने का मौका... पाक नौसेना प्रमुख का उकसाऊ बयान

पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने अपने जवानों को उकसाते हुए कहा कि हमें खुद को साबित करने का मौका मिल गया है और जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। यह बयान उस समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, खासकर पहलगाम हमले के बाद। पाकिस्तानी नेताओं और सेना प्रमुखों के भड़काऊ बयानों से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 04 May 2025 1:37:53

युद्ध के लिए रहें तैयार, हमें खुद को साबित करने का मौका...  पाक नौसेना प्रमुख का उकसाऊ बयान

पहलगा हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और इसी कारण उसके नेता और सेना प्रमुख लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं। इस बार पाकिस्तान नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने जवानों को युद्ध की तैयारी के लिए उकसाया। तीन दिन पहले दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अब देश को साबित करने का समय आ गया है और उनकी कौम उनसे बहुत उम्मीदें रखती हैं। इस बयान को युद्ध की तैयारी का संकेत माना जा रहा है, और पाकिस्तान के नौसैनिकों को जंग के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कश्मीर के पहलगाम हमले और भारत-पाक के बीच तनाव गंभीर हो चुका है।

इसके अलावा, पाकिस्तान के अन्य नेताओं ने भी भड़काऊ बयान दिए हैं। रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तान भारत के हर एक्शन का जवाब देगा और उनकी सेना जंग के लिए तैयार है। विदेश मंत्री इशाक डार और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी इसी प्रकार के बयान दिए, जिनमें उन्होंने युद्ध की संभावना की बात की। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है, क्योंकि उनके पास भारत के खिलाफ निर्देशित मिसाइलें हैं।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। पहलगाम हमले में पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ होने का खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किया है। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय पोर्ट्स पर रोकने का आदेश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका