न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार दो बॉर्डर से... PAK पत्रकार का बड़ा दावा - पाकिस्तान ने बांग्लादेश में तैनात किए फाइटर जेट!

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव गहरा गया है। भारत के कड़े एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है, वहीं पाकिस्तानी पत्रकारों ने परमाणु हमले की धमकी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 7:47:24

इस बार दो बॉर्डर से... PAK पत्रकार का बड़ा दावा - पाकिस्तान ने  बांग्लादेश में तैनात किए फाइटर जेट!

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत ने कड़ा एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने सहित कई बड़े फैसले कर डाले हैं। ऐसे में माहौल युद्ध जैसे बनते दिख रहा है। पाकिस्तान में भी इस घटनाक्रम से हड़कंप मचा हुआ है और वहां डर और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है।

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि यदि भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तानी चैनल 'समा टीवी' के पॉडकास्ट में पत्रकार जावेद फारुकी ने दावा किया, "पाकिस्तान के फाइटर जेट बांग्लादेश में तैनात हैं। अगर कुछ होता है तो इस बार केवल एक बॉर्डर से नहीं, बल्कि दोनों बॉर्डरों से फाइटर जेट उड़ान भरेंगे। भारत ने जिस तरह उस इलाके को अपने नियंत्रण में रखा था, वह स्थिति अब बदल चुकी है। अब सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत के हाथ में नहीं रही है। नेपाल और वर्मा जैसे देश भी भारत से संतुष्ट नहीं हैं।"

पाकिस्तान ने फिर दोहराया परमाणु हमले की धमकी

जावेद फारुकी ने आगे कहा, "भारत और पाकिस्तान दोनों न्यूक्लियर ताकत से लैस देश हैं। यह सोचकर कोई भूल न करे कि भारतीय सेना का आकार बड़ा है। परमाणु शक्ति के मामले में, चाहे कोई सेना पांच गुना बड़ी हो या दस गुना, न्यूक्लियर कैपेसिटी दोनों देशों की लगभग बराबर है। ऐसे में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं रह जाता। सेना की ताकत की बात करें तो पाकिस्तान का दहशतगर्दों से लड़ने का लंबा अनुभव है। अगर हम छोटे आतंकियों से निपट सकते हैं, तो बड़े आतंकियों से भी निपटना हमारे लिए कोई चुनौती नहीं होगी।"

'हमारा जानवरों से भी अलग व्यवहार है' - पाकिस्तानी पत्रकार का विवादित बयान

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए फारुकी ने कहा, "हिंदू और मुसलमान एक जैसे नहीं हैं। मुसलमानों की आदतें, तहजीब और रस्मों-रिवाज बिल्कुल अलग हैं। यहां तक कि हमारा जानवरों के साथ व्यवहार भी अलग है, जो उनसे भिन्न है। हमारे आर्मी चीफ ने भी इसी बात को रेखांकित किया था।"

भारत-पाकिस्तान के संभावित युद्ध को लेकर फारुकी ने कहा, "पिछले 25 वर्षों में भारत ने कभी खुलेआम युद्ध की घोषणा नहीं की है। हां, यह संभव है कि वे कुछ सीमित कार्रवाइयां करें, वो भी मुख्यतः अपने मीडिया और जनता को दिखाने के लिए। भारत में मीडिया का प्रभाव ज्यादा है, इसलिए उन्हें जनता को संतुष्ट करने के लिए छोटे-मोटे कदम उठाने पड़ सकते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब