न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: हम धरती के आखिरी छोर तक आतंकियों का पीछा करेंगे... बख्शा नहीं जाएगा, PM मोदी की खुली चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर मधुबनी से कड़ा संदेश दिया। कहा- हर आतंकी और उसके मददगार को सजा मिलेगी। भारत न्याय के लिए आखिरी छोर तक जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 1:59:13

पहलगाम आतंकी हमला: हम धरती के आखिरी छोर तक आतंकियों का पीछा करेंगे... बख्शा नहीं जाएगा, PM  मोदी की खुली चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 को बिहार की पवित्र भूमि मधुबनी से पूरी दुनिया को कड़े शब्दों में एक साफ संदेश दिया। पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले को लेकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच से अंग्रेज़ी में आतंकवादियों को खुली चेतावनी दी। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि मासूम और निर्दोष लोगों की जान लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत हर उस आतंकी और उसके मददगार की पहचान करेगा और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाएगा।

मधुबनी से उठी न्याय की पुकार

पीएम मोदी ने सभा में कहा, “आज बिहार की धरती से मैं दुनिया को कहना चाहता हूं—भारत पहलगाम हमले के हर गुनहगार और उसके समर्थकों की पहचान करेगा और उन्हें सज़ा दिलाएगा। हम धरती के आखिरी कोने तक उनका पीछा करेंगे। आतंकवाद भारत को डिगा नहीं सकता। देश का हौसला न कभी टूटा है, न टूटेगा। हम न्याय के लिए हर मुमकिन कदम उठाएंगे। इस लड़ाई में पूरा भारत एकजुट है और मानवता में आस्था रखने वाला हर इंसान हमारे साथ है।”

उन्होंने वैश्विक समुदाय का भी आभार जताया और कहा कि आज जब पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, यह आतंक के खिलाफ एक वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है।

पहलगाम हमला – भारत की आत्मा पर हमला

प्रधानमंत्री पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का ज़िक्र किया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि “पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोषों की जिस तरह हत्या की गई, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं था, यह भारत की आत्मा पर हमला था। सरकार घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन्हें न्याय दिलाकर ही चैन लेंगे। हमले के दोषियों को ऐसी सज़ा मिलेगी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।”

प्रधानमंत्री का यह भाषण न सिर्फ आतंक के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि भारत अब जवाबी कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरतेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत