न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: भारत के एक्शन से पाकिस्तान की उड़ी नींद, अलर्ट पर एजेंसियां, मिसाइल टेस्ट करने का एलान

पाकिस्तान ने भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए कड़े कदमों का जवाब देने के लिए मिसाइल परीक्षण का एलान किया है। भारतीय एजेंसियां इस परीक्षण पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, खासकर जब यह परीक्षण उस वक्त हो रहा है जब आतंकवादियों ने पहलगाम में 28 नागरिकों की जान ले ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 11:23:41

पहलगाम आतंकी हमला: भारत के एक्शन से पाकिस्तान की उड़ी नींद, अलर्ट पर एजेंसियां, मिसाइल टेस्ट करने का एलान

पाकिस्तान में भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए कड़े कदमों से खलबली मच गई है। भारत के कड़े एक्शन का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षण करने का एलान किया है। यह एलान पाकिस्तान ने एक दिन बाद किया, जब भारतीय सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे।

पाकिस्तान के इस एलान के बाद भारतीय एजेंसियां इस मिसाइल परीक्षण पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला कर 28 नागरिकों की जान ले ली थी।

मिसाइल परीक्षण का समय

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस दौरान संबंधित भारतीय एजेंसियां सभी घटनाक्रमों पर सतर्कता से नजर रख रही हैं।

भारत ने की डिजिटल स्ट्राइक

पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण का एलान किए जाने के बाद भारत ने एक और सख्त कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया है। इस कदम से पाकिस्तान का आधिकारिक एक्स अकाउंट अब भारत में नहीं दिखाई देगा।

यह कदम सीसीएस (सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति) की बैठक में लिए गए पांच महत्वपूर्ण फैसलों का हिस्सा है, जिनमें अटारी बॉर्डर को बंद करने का निर्णय भी शामिल है। इसके अलावा, सिंधु जल संधि से लेकर अन्य मुद्दों पर भी कड़े फैसले लिए गए हैं, जो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ एक सख्त और ठोस प्रतिक्रिया मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती