Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन फाइटर जेट्स निकालो...ये जंग की आहट! पूर्व मेजर जनरल बक्शी

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या से देश में आक्रोश; सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया। जनरल बक्शी ने दी सख्त चेतावनी, पाक सेना प्रमुख के भाषण से बढ़ी चिंताएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 3:10:23

पहलगाम आतंकी हमला: जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन  फाइटर जेट्स निकालो...ये जंग की आहट! पूर्व मेजर जनरल बक्शी

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में गुस्से और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी गई, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन भी हो सकता है, हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री और अन्य मंत्री इस कनेक्शन से इनकार कर रहे हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने कश्मीर और 1947 के बंटवारे पर एक विवादास्पद भाषण दिया था, जिसमें वह हिंदुओं के खिलाफ भी बयानबाजी करते हुए नजर आए थे। हमले के बाद, उनके भाषण पर भी काफ़ी चर्चा हो रही है।

इस हमले पर भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और मेजर जनरल गगन दीप बक्शी का गुस्सा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि भारतीय सेना को अब तैयार रहना चाहिए। जनरल बक्शी ने अपनी बात में यह भी कहा कि यह जंग की आहट है और भारतीय सेना को पूरी तैयारी के साथ आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए भारत को अपने अत्याधुनिक सैन्य उपकरण जैसे जगुआर, राफेल और फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

जनरल बक्शी ने चीन और बांग्लादेश से भी अलर्ट रहने का आग्रह किया है, खासकर गलवान घाटी और चिकेन नेक क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए। उनका कहना था कि 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना के हमले के बाद से LAC पर स्थिति तनावपूर्ण है और बांग्लादेश की सीमा पर भी पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां बढ़ी हैं।
जनरल बक्शी ने इस हमले को जानबूझकर उकसाने और अपमान करने की साजिश बताया और भारत को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पाकिस्तानी हमलावरों को आड़े हाथों लिया और कहा कि ये आतंकवादी मासूम बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाते हैं, पर्यटकों की जान लेते हैं और प्रधानमंत्री को चुनौती देते हैं। जनरल बक्शी ने कहा कि यह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस हमले से ठीक छह दिन पहले, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने 16 अप्रैल को कश्मीर और भारत के बारे में भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की "गर्दन की नस" बताया और यह दावा किया कि पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाईयों को कभी नहीं छोड़ेगा। मुनीर ने पाकिस्तानियों से यह भी कहा कि वे पाकिस्तान के निर्माण के कारणों को समझें और अपने बच्चों को यह बताएं कि पाकिस्तान क्यों बना था। उनका कहना था कि हिंदुओं से अलग हमारे धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं और महत्वाकांक्षाएं थीं, और यही वजह थी कि टू-नेशन थ्योरी का आधार 1947 के बंटवारे में पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
astrology