न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद ओवैसी का बयान- 'उम्मीद है मोदी सरकार करेगी सख्त कार्रवाई'

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस हमले को उरी और पुलवामा से भी अधिक निंदनीय बताया, क्योंकि इस बार आतंकवादियों ने आम नागरिकों और पर्यटकों को निशाना बनाया। ओवैसी ने सरकार से ठोस कार्रवाई की अपील की और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 11:51:47

पहलगाम हमले के बाद ओवैसी का बयान- 'उम्मीद है मोदी सरकार करेगी सख्त कार्रवाई'

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें दो विदेशी नागरिक और एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी भी शामिल थे। ओवैसी ने कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा से भी अधिक निंदनीय है क्योंकि इस बार आतंकवादियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया।

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होने का दिलाया भरोसा

ओवैसी ने अपने बयान में कहा, "हम पहलगाम में जो हुआ, उसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उन सभी परिवारों के साथ खड़े हैं जिनके लोग इस आतंकी हमले में मारे गए। घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं।" उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इस बर्बर हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाए।

ओवैसी ने जताया ग़म और गुस्सा

अपने बयान में ओवैसी ने कहा, "यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से कहीं अधिक शर्मनाक है। आतंकवादियों ने इस बार आम नागरिकों को निशाना बनाया है। यह एक ‘कत्लेआम’ है, जिसमें निर्दोष लोगों की जानें गई हैं।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस बार आतंकियों ने किसी सैन्य काफिले को नहीं, बल्कि आम पर्यटकों और नागरिकों को निशाना बनाया है, जो इसे और भी गंभीर बनाता है।

सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

AIMIM प्रमुख ने सरकार से अपील की कि वह सिर्फ बयानबाजी तक सीमित न रहे, बल्कि ज़मीन पर ठोस और निर्णायक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ़ देश को एकजुट होकर मज़बूत कदम उठाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल