न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकियों ने 'खतना' देखकर मारी सिर में गोली, 20 पर्यटकों की खुली थी पैंट; पहलगाम हमले की जांच में चौकाने वाला खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकियों ने पीड़ित पर्यटकों की खतना जांच कर सिर में गोली मारी। 20 पर्यटकों के कपड़े खुले हुए मिले।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 1:49:56

आतंकियों ने 'खतना' देखकर मारी सिर में गोली, 20 पर्यटकों की  खुली थी पैंट; पहलगाम हमले की जांच में चौकाने वाला खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने जब मृतकों के कपड़ों की स्थिति की पड़ताल की, तो कई गंभीर और मानवता को झकझोरने वाले पहलू उजागर हुए।

जांचकर्ताओं ने पाया कि मारे गए 26 लोगों में से 20 के कपड़े अस्त-व्यस्त थे—किसी की पैंट नीचे खिसकी हुई थी, तो किसी की जिप खुली हुई थी। यह इस ओर इशारा करता है कि हमलावरों ने हमला करने से पहले पीड़ितों की धार्मिक पहचान की पुष्टि करने के लिए अमानवीय तरीके अपनाए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने पीड़ितों से पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मांगे। उन्हें ‘कलमा’ पढ़ने को कहा गया और फिर उनके नीचे के कपड़े उतरवाकर ‘खतना’ की जांच की गई। धर्म की पुष्टि होते ही, खासकर हिंदू होने की पुष्टि के बाद, उन्हें बेहद करीब से सिर में गोली मार दी गई।

पीड़ितों के परिजन इस क्रूरता और हादसे के सदमे में इतने डूबे हुए थे कि उन्होंने शवों की कपड़ों की हालत तक नहीं देखी। यहां तक कि कर्मचारियों ने भी शवों को जैसे का तैसा उठाया और उन्हें बस कफन से ढक दिया। इस हमले में मारे गए 26 में से 25 लोग हिंदू समुदाय से थे और सभी पुरुष थे।

इस जघन्य नरसंहार की जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सूत्रों के अनुसार त्राल, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम जैसे इलाकों से करीब 70 आतंक समर्थकों और 'ओवरग्राउंड वर्कर्स' से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती दौर में करीब 1,500 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से अब 70 संदिग्धों पर जांच एजेंसियों की नजरें टिकी हैं। सुरक्षा अधिकारियों को उम्मीद है कि असली दोषियों तक बहुत जल्द पहुंचा जा सकेगा।

यह अमानवीय कृत्य न केवल पूरे देश की आत्मा को झकझोरता है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और क्षेत्रीय शांति के लिए भी एक गहरा खतरा है। इस वीभत्स घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश और गहरा शोक है। जनता न्याय की मांग कर रही है और सरकार से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल