न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में तैनात PAC के इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या, घर का गेट खोलते हुए करी फायरिंग

बताया जा रहा है कि दिवाली की रात PAC के इंस्पेक्टर पत्नी और बेटी संग घर लौटे थे। तभी घर का गेट खोलते समय अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली सीधे इंस्पेक्टर को लगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:22:53

लखनऊ में तैनात PAC के इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या, घर का गेट खोलते हुए करी फायरिंग

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में तैनात PAC के इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। देर रात अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मारी थी। ट्रोमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें हमलावर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सतीश कुमार सिंह है। सतीश में PAC में इंस्पेक्टर थे. वर्तमान में वो 4th बटालियन प्रयागराज में क्वाटर मास्टर पद पर तैनात थे। रात 2 बजे के करीब सतीश पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ घर लौटे थे, तभी घर के बाहर ही गेट खोलते वक्त उनपर फायरिंग कर दी गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गएद। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की और तमाम साक्ष्यों को इकट्ठा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि दिवाली की रात PAC के इंस्पेक्टर पत्नी और बेटी संग घर लौटे थे। तभी घर का गेट खोलते समय अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली सीधे इंस्पेक्टर को लगी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हमलावर पैदल आया था

इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला हमलावर पैदल आया था। गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सीसीटीवी आदि फुटेज खंगाले। हमलावर की तलाश जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। त्योहार के दिन हत्या से मृतक के घर में शोक का माहौल है।

घटना में व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को समझा।

दीपावली की छुट्टियों पर आए थे घर

मृतक सतीश कुमार चौथी वाहिनी पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे, इन दिनों उनकी तैनाती प्रयागराज क्षेत्र में थी और इनका लखनऊ के कृष्णा नगर के मानक नगर में आवास था। दिवाली के त्योहार की वजह से वो छुट्टियां लेकर घर आए थे।

पुलिस जांच में जुटी

इस प्रकरण के संबंध में मृतक के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कृष्णा नगर में उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं घटना के शीघ्र अनावरण के क्रम में पांच टीमें बनाई गई हैं, जिसमें क्राइम और सर्वीलांस टीम को भी लगाया गया है। घटना के जल्द से जल्द सफल अनावरण के लिए पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल